फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   fbi team reach dhaka in murder case of niloy

ब्लॉगर हत्या: जांच में सहयोग को ढाका पहुंची एफबीआई की टीम

Mon, 10 Aug 2015 09:11 AM IST
एजेंसी/ढाका
एजेंसी/ढाका Updated Mon, 10 Aug 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
fbi team reach dhaka in murder case of niloy

बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर निलॉय नील की नृशंस हत्या के मामले की जांच में सहयोग के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की एक टीम ढाका पहुंच गई है।

विज्ञापन


हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए रविवार को एफबीआई अधिकारियों ने बांग्लादेशी पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। इससे पहले देश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने कहा था कि जांच में एफबीआई के सहयोग का बांग्लादेश स्वागत करेगा।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही एफबीआई ने जांच में सहयोग की इच्छा जाहिर की थी। रविवार को दो अमेरिकी और एक बांग्लादेशी अधिकारियों की टीम मिंटो रोड स्थित डिटेक्टिव ब्रांच के दफ्तर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों पर हुई चर्चा

fbi team reach dhaka in murder case of niloy

मीटिंग में फरवरी में एक अन्य ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या के मामले की हो रही जांच के नतीजों पर चर्चा हुई। हाल ही में अल कायदा से जुड़े चार संदिग्ध इस्लामिक आतंकियों ने 40 वर्षीय ब्लॉगर नील की भी हत्या कर दी थी।

पिछले छह महीने में धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर को निशाना बनाए जाने की यह चौथी घटना है। गृह मंत्री ने कहा है कि बांग्लादेशी जांच अधिकारी नील के हत्यारों को पकड़ने के बिल्कुल करीब हैं।

इससे पहले अविजीत की हत्या के बाद भी एफबीआई की टीम बांग्लादेश पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed