फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   father in law arrested in murder case of TV Journalist in Bangladesh

बांग्लादेश में महिला टीवी पत्रकार की हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 02:52 PM IST
भाषा, बांग्लादेश
भाषा, बांग्लादेश Updated Mon, 03 Sep 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
father in law arrested in murder case of TV Journalist in Bangladesh
सुबर्णा नोदी

बांग्लादेश पुलिस ने एक टीवी पत्रकार के ससुर को उसकी हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, पिछले सप्ताह कुछ अज्ञात हमलावरों ने टीवी पत्रकार सुबर्णा अक्तेर नोदी (32) की उसके घर में, एक तेज धार वाले हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सुबर्णा एक निजी चैनल आनंद टीवी में संवाददाता के तौर पर काम करती थी। वह दैनिक अखबार जगरोतो बांग्ला से भी जुड़ी थी। ढाका ट्रिब्यून ने खबर दी है कि पबना जिले के एक अदालत ने नोदी के पूर्व पति रजीब हुसैन के पिता उद्योगपति अबुल हुसैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक की मां ने नोदी के पति रजीब और उसके पिता अबुल एवं चार - पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कराया था। जांच के लिए यह मामला पुलिस की डिटेक्टिव शाखा को सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका से करीब 150 किलोमीटर दूर पबना जिले के राधानगर इलाके में रहने वाली सुबर्णा की नौ साल की एक बेटी है। उसकी अपने पति के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। बांग्लादेश में पत्रकारों ने हत्या की निंदा की है और हत्यारों को तत्काल न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है।

बताया जाता है कि हत्यारों की संख्या 10 से 12 थी और वे लोग मोटरसाइकिल से आए थे। 29 अगस्त की रात हुई इस घटना में आगंतुकों ने 10 बजकर करीब 45 मिनट पर नोदी के घर की कॉलबेल बजाई। दरवाजा खोलते ही उस पर हमला कर दिया गया और फिर हमलावर वहां से चले गए। 


नोदी की मां ने शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी ने मरने से पहले अपने पूर्व पति को हमलावरों में से एक बताया था। नोदी ने रजीब पर दहेज का मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed