फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Famous celebrities and their mysterious deaths

चर्चित हस्तियों की मौत के बारे में क्या कहती है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट?

Mon, 03 Oct 2016 01:17 PM IST
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:17 PM IST
सार

  • सितारों की अचानक मौत से पुरी दुनिया को लगा था झटका।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुले कई राज।
  • किसी की आत्महत्या, किसी का हुआ कत्ल।

विज्ञापन
Famous celebrities and their mysterious deaths
- फोटो : getty images

विस्तार

दुनिया भर की ऐसी कई हस्तियां रहीं जिनकी अचानक हुई मौत ने सबको सन्न कर दिया था। उनकी पोस्टमॉर्टम आई तो कई चौंकाने वाले राज खुले। ऐसी ही हस्ती थी मर्लिन मुनरो। 5 अगस्त 1962 को हॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो अपने बेडरूम में मृत पाई गई। उस वक्त मुनरो की उम्र महज  36 साल की थी। पहले पहल तो कहा गया कि मुनरो की हत्या हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुनरो ने बारबिट्यूरेट नामक दवा का ओवरडोज लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुनरो के मनोरोग डॉक्टर ने कहा कि मुनरो तनावग्रस्त थी और उन्होंने जानबूझकर दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की। जबकि दूसरी तरफ घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कहा कि घटनास्थल के हालात मुनरो की हत्या की बात कर रहे थे।

विज्ञापन

पॉल वॉकर

Famous celebrities and their mysterious deaths

तीस नवंबर 2013 को अमेरिकी मूल के चर्चित अभिनेता और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम पॉल वॉकर की कार दुर्घटना में मौत हो गई। कार एक लैंपपोस्ट से टकराई थी और उसमें आग लगने के चलते कार का ड्राइवर और वॉकर की मौत हो गई थी।

पॉल वॉकर उस वक्त पोर्श कार में सवार थे और कार 130 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

कई अफवाहें उड़ीं कि पॉल की कार में खराबी पैदा करके उन्हें मारने की साजिश रची गई या फिर किसी दूसरी कार से रेस करने के चक्कर में ये हादसा हुआ। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वॉकर की मौत ह्रदय की धड़कन रुकने और जलने की वजह से हुई।

एक साल बाद वॉकर की बेटी ने पोर्श कार कंपनी पर अपने पिता की मौत का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ हर्जाने की मांग की। बेटी का दावा था कि इतनी महंगी कार में कई तकनीकी गड़बड़ियां थी जिसके कारण उसके पिता की मौत हो गई।

अन्ना निकोल स्मिथ

Famous celebrities and their mysterious deaths

8 फरवरी 2007, अमेरिका की रियलटी टीवी स्टार और मॉडल अन्ना निकोल स्मिथ 39 साल की उम्र में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई। उस वक्त अन्ना की बेटी महज पांच माह की थी। मौत की वजह नशे की दवाओं की ओवरडोज बताई गई लेकिन लोगों को इस बात पर शक बना रहा। 

अन्ना की मौत से कुछ ही समय पहले उसके बीस साल के बेटे की मौत हो गई थी और कहा जा रहा था कि उसकी मौत से आहत होकर ही अन्ना ने खुदकुशी कर ली।

पोस्टमामर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि मरते वक्त अन्ना के शरीर में 11 तरह की नशीली दवाएं थी और तीन तरह की नींद की दवा।

लेकिन अन्ना के मित्र और पांच माह की बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि अन्ना की पचास मिलियन की संपति के लिए अन्ना और उसके बेटे की हत्या की गई।

विज्ञापन

प्रिंसेज डायना

Famous celebrities and their mysterious deaths

ब्रिटेन की शाही बहु और दुनिया की सबसे चर्चित प्रिंसेस डायना की मौत पर भी काफी सवाल उठे हैं। 31 अगस्त 1997, पेरिस में डायना अपने एक मित्र के साथ कार दुर्घटना में मारी गई जब उनकी कार रोड टनल पार कर रही थी।

उस वक्त डायना मर्सिडीज बेन्ज में सवार थी और फोटोग्राफरों द्वारा पीछा किए जाने के चलते कार टनल में ही क्रेश हो गई।

हादसे में बुरी तरह घायल डायना की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि डायना आंतरिक रक्तस्राव की वजह से मारी गई जबकि उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले सहायक दल का कहना है कि डायना को अस्पताल ले जाते वक्त दो बार दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि तेज रफ्तार गाड़ी का चालक नशे में था और इस वजह से हादसा हुआ। दूसरी तरफ शाही घराने ने मौत से जुड़ी सभी अटकलों पर चुप्पी साधना बेहतर समझा।

दिव्या भारती

Famous celebrities and their mysterious deaths
बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री दिव्या भारती 5 अप्रैल 1993 में महज तेइस साल की उम्र में काल के गाल में समा गई। 

फ्लैट की खिड़की से फिसल कर गिरने से दिव्या की अकाल मौत हो गई। उस वक्त वो अपने घर में आए मेहमानों नीता लुल्ला और उनके पति के साथ थी।

एक तऱफ कहा गया कि पति साजिद नाडियाडवाला की प्रताड़ना से दुखी होकर दिव्या ने खुदकुशी कर ली औऱ दूसरी तरफ कुछ सूत्रों ने दिव्या की हत्या की आशंका जाहिर की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि ऊंचाई से गिरने के कारण दिव्या के शरीर पर काफी चोटें आई और आंतरिक स्राव के चलते उनकी जान गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि उस वक्त दिव्या शराब के नशे में थी जबकि उनके माता पिता का कहना था कि वो शराब नहीं पीतीं थी।

एल्विस प्रिसले

Famous celebrities and their mysterious deaths

अमेरिका में रॉक एंड रोल के बादशाह एल्विस प्रिसले 16 अगस्त 1977 को अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। परिवार ने दावा किया कि प्रिसले बाथरूम में फिसलने की वजह से गिरे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि प्रिसले के शरीर में नशीली दवाओं का ओवरडोज मिला।

महज 42 साल की उम्र में एल्विस नशीली दवाओं के इस कदर आदी हो चुके थे कि इनके बिना रह नहीं पाते थे।

अपनी मौत के दिन भी एल्विस शाम सात बजे सोने के लिए गए और देर रात उनका निष्प्राण शरीर बाथरूम से मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स के ओवरडोज थी। डॉक्टरों ने प्रिसले को कई दवाएं लिख रखी थी और उनकी अधिकता के चलते प्रिसले की ह्रदय गति रुक गई।

हालांकि एल्विस के पिता ने कुछ समय बाद आरोप लगाया कि एल्विस के विरोधियों ने डॉक्टरों पर दबाव बनाया और डॉक्टरों ने जानबूझकर ढेर सारी दवाएं एल्विस को खाने के लिए दी।

माइकल जेक्सन

Famous celebrities and their mysterious deaths
पॉप की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जेक्सन की मौत नींद की दवा के ओवरडोज से हुई। 25 जून 2009 को माइकल अपने घर में मृत पाए गए। उनका शरीर हडिडयों का ढांचा बन चुका था और डाक्टर मुरे (मुरे पर जेक्सन की हत्या का आरोप भी लगा, मामला विचाराधीन) उनका इलाज कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि माइकल के शरीर में प्रोपोफोल (सर्जरी से पहले एनेस्थीसिया के नाम पर दी जाने वाली दवा) नामक दवा काफी ज्यादा मात्रा में थी। इसके अलावा मुरे ने और भी कई दवाएं माइकल को लिखी थी जिनके चलते माइकल की मौत हो गई।  

ब्रूस ली

Famous celebrities and their mysterious deaths

मार्शल आर्ट्स के किंग कहे जाने वाले ब्रूस ली की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। 20 जुलाई 1973 को मात्र 32 साल की उम्र में एक दवा की एलर्जी से ब्रूस ली की मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि सिरदर्द की दवा एनेलजेसिक की एलर्जी की वजह से ब्रूस ली की मौत हुई। 

सिरदर्द होने पर ये दवा उन्हें ताइवानी अभिनेत्री बेटी टिंग पी ने दी थी। इस दवा के सेवन से ली का दिमाग 13 फीसदी सूज गया था।

कुछ समय बाद एक फोरेंसिक एक्सपर्ट ने दावा किया कि मौत के बाद ली के पेट में भारी मात्रा में मारिजुआना और हशीश पाई गई। ली बदन दर्द दूर करने के लिए काफी समय से इसका सेवन कर रहे थे। जहां तक दवा की बात है एक गोली से कोई नहीं मरता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed