यूक्रेन का सैन्य विमान मार गिराया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में रूसी सीमा के नजदीक उसके एक सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया गया है। इस क्षेत्र में यूक्रेन की सेना और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच लडाई जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि एएन-26 विमान को साढे छह हजार फुट की ऊंचाई पर उडते हुए निशाना बनाया गया।
विमान को 'एक शक्तिशाली मिसाइल' के जरिए निशाना बनाया गया जो 'संभवतः रूस से दागी गई'। रिपोर्टों के अनुसार चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है।
रूस की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। दूसरी तरफ नैटो ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों का जमावडा बढ रहा है।
नैटो के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने सीमा के पास रूसी सैनिकों की संख्या में इजाफा देखा है।
हमलावरों की जानकारी पुख्ता नहीं
उन्होंने कहा कि इस तरह वहां तैनात सैनिकों की संख्या 12 हजार तक हो गई है। रूस इस बात से इनकार करता है कि वो यूक्रेन के अलगाववादियों का समर्थन करता है या उन्हें हथियार मुहैया कराता है।
रूस ने यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन के अधिकारियों को यूक्रेन से लगने वाली अपनी सीमा की निगरानी करने के लिए आमंत्रित किया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंकों की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि एएन-26 विमान उस क्षेत्र में 'आतंकवादी विरोधी अभियान' में हिस्सा ले रहा था।