बगदाद की ओर बढ़ रहे चरमपंथी, चौथे शहर पर किया कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुन्नी चरमपंथियों ने इराक के पश्चिमी अनबार प्रांत में एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। दो दिनों में यह चरमपंथियों का चौथा कब्जा है।
अधिकारियों ने बताया है कि इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल शम्स यानी आयसिस संगठन के चरमपंथियों ने जॉर्डन की सीमा से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर रुत्बा नाम के इस शहर पर अधिकार कर लिया है।
इससे पहले इन चरमपंथियों ने बगदाद की तरफ बढ़ते हुए सीरिया और इराक को बांटने वाली सीमा क्रॉसिंग और पश्चिमी इराक के दो शहरों पर कब्जा कर लिया था।
एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि चरमपंथियों का मकसद सुन्नी बहुल अनबार प्रांत पर कब्जा करने का है। यूफ़्रेटिस नदी के किनारे बसा रुत्बा शहर आयसिस के लिए बगदाद और जॉर्डन के बीच मुख्य रास्ते पर रणनीतिक दृष्टि से अहम शहर है।
दो दिन चौथे शहर पर कब्जा
दो दिनों में यह इराक का चौथा शहर पर जो आयसिस के सुन्नी चरमपंथियों के हाथों में चला गया है। शनिवार को चरमपंथियों ने कहा था कि उनका यूफ्रेटिस नदी के किनारे मौजूद रावा और अना शहरों पर कब्जा हो गया है।
और इराकी अधिकारियों ने कुबूल किया था कि आयसिस लड़ाकों ने कायम के पास एक सीमा क्रॉसिंग पर भी अधिकार कर लिया है। यहां पूरे दिन चली लड़ाई में 30 सैनिक भी मारे गए हैं।
इराक की सरकार चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई में काफी संघर्ष कर रही है। राजनयिकों और राजनेताओं ने बीबीसी को यह जानकारी दी है। संवाददाताओं के मुताबिक आईएसआईएस चरमपंथी बेहद प्रशिक्षित, हथियारों से बेहतर लैस हैं और सेना के मुकाबले ज्यादा अनुभवी लगते हैं।
सुन्नी चरमपंथियों ने जून में मोसुल शहर पर हमला किया था और उसके बाद से अब तक उन्होंने इराक के एक बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है।
इराक में बेचैनी
इराक की राजधानी में वरिष्ठ राजनेताओं और राजनयिकों से बीबीसी के वैश्विक मामलों के संपादक जॉन सिम्पसन सम्पर्क में हैं और उनका कहना है कि सरकार आईएसआईएस के खिलाफ जिस तरह से युद्धरत है उससे बगदाद में गहरी निराशा है।
उनका कहना है कि दो सप्ताह पहले इराकी वायु सेना के पास मौजूद अमेरिकी मिसाइलें खत्म हो गईं है और अब इनके पास केवल दो सैन्य विमान हैं जिनसे भारी गोलीबारी हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आईएसआईएस ने अपने लिए कुछ सुरक्षित ठिकाने स्थापित कर लिए हैं, जिनमें से कुछ तो पड़ोसी देश सीरिया में हैं। ऐसे में उन पर निशाना साधना मुश्किल हो जाएगा।
शनिवार को इराकी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि शनिवार को आईएसआईएस ने कायम कस्बे के निकट सीमावर्ती इलाके पर कब्जा कर लिया, जिससे यहां चली दिन भर की लड़ाई में 30 सैनिक मारे गए।