{"_id":"574442534f1c1bb515691d48","slug":"explosion-caused-the-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो आतंकी विस्फोट है इजिप्ट के प्लेन क्रैश का कारण?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तो आतंकी विस्फोट है इजिप्ट के प्लेन क्रैश का कारण?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना से पहले विमान में कोई बड़ा विस्फोट हुआ
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजिप्टएयर फ्लाइट 804 के दुर्घटना स्थल से प्राप्त अवशेषों से पता चलता है कि पूर्वी भूमध्य सागर में दुर्घटना से पहले विमान में कोई बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसके कारण विमान नीचे आ गया था।
यह जानकारी मिस्र के फोरेंसिक अधिकारी ने मंगलवार को दी। हालांकि अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है।
गौरतलब है कि पेरिस से 26 विदेशियों समेत 66 यात्रियों को लेकर काहिरा जा रहा इजिप्टएयर का एक विमान पिछले गुरुवार को मिस्र की वायुसीमा में पहुंचने के बाद रडार से लापता होने के बाद
भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें सभी 66 यात्रियों की मौत हो गई थी।
एक अधिकारी के मुताबिक- अब जो अवशेष जांच के लिए काहिरा लाए गए हैं वो बहुत छोटे हैं। हमें किसी भी यात्री के पूरे बॅाडी पार्ट नहीं मिले हैं, जैसे सिर या हाथ। हां एक सिर के बाएं हिस्से का एक
विज्ञापन
टुकड़ा मिला है। लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि विस्फोट किस कारण हुआ।
मिस्र के अधिकारियों ने कहा है कि उनका मानना है कि उपकरणों की विफलता से ज्यादा आतंकवादी घटना होने के ज्यादा आसार लग रहे हैं। लेकिन कुछ विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि अनियमित उड़ान दुर्घटना का कारण हो सकती है। ग्रीक रक्षा मंत्री द्वारा पेश की गई रिपोर्ट की मानें तो यह दुर्घटना का कारण बम विस्फोट या कॉकपिट में हुआ संघर्ष हो सकता है। लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नही मिला है।
फोरेंसिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर काहिरा के एक स्वतंत्र दैनिक अल-वतन को बताया कि विमान को विस्फोट से उड़ाया गया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना विस्फोट
से हुई है या किसी अन्य वजह से।
फ्रांस की विमानन दुर्घटना जांच एजेंसी ने किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक सुराग की खोज के लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों को आज डीएनए के
नमूने लेने के लिए काहिरा फोरंसिक डिपार्टमेंट लाया गया ताकि अवशोषों का पता लगाया जा सके।
विमान का ब्लैक बॅाक्स खोजने के लिए इजिप्ट ने एक पनडुब्बी भेजी है। मलबे का पता लगाने के लिए फ्रांसीसी जहाज भी अंतरर्राष्ट्रीय सहयोग भावना से इजिप्ट का सहयोग कर रहा है ताकि विमान का
डाटा रिकॅार्डर ढूंढा जा सके।
ब्रिटेन, साइप्रस , फ्रांस, ग्रीस और संयुक्त राज्य अमेरिका के विमान भी मलबे व ब्लैक बॅाक्स की कोज में इजिप्ट का सहयोग कर रहे हैं।