फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Employees will decide the salary of the boss in Britain

ब्रिटेन में बॉस की तनख्वाह तय करेंगे कर्मचारी, सरकार ने पेश किया सुधार

Wed, 30 Aug 2017 05:19 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Wed, 30 Aug 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
Employees will decide the salary of the boss in Britain
Britain

ब्रिटेन में बॉस और कर्मचारियों की तनख्वाह के बीच भारी अंतर को कम करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने एक सुधार का प्रस्ताव पेश किया है। मंगलवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव के संसद द्वारा पास हो जाने पर बॉस की तनख्वाह तय करने में कर्मचारियों की राय भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। 

विज्ञापन


Read Also: इंस्टाग्राम पर ऐसे नाबालिगों से करता दोस्ती, बनाता अपना शिकार
विज्ञापन


प्रधानमंत्री टेरीजा मे की सरकार ने शीर्ष अधिकारियों के बहुत अधिक वेतन के प्रति कर्मचारियों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पिछले साल से ही इस सुधार पर विचार करना शुरू कर दिया है। यदि यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव संसद द्वारा पास हो जाता है तो कानून बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचीबद्ध कंपनियों को शीर्ष अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन को सार्वजनिक करना होगा। वहीं एक ऐसा सार्वजनिक रजिस्टर तैयार किया जाएगा जिसमें उन कंपनियों का नाम दर्ज होगा जो 20 फीसदी कर्मचारियों के विरोध के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों में भेदभाव रखने वाली वेतन नीति लागू करेंगी।


ऐसी उम्मीद है कि रजिस्टर में दर्ज होने से नकारात्मक प्रचार के डर कर कंपनियां कर्मचारियों के हिसाब से वेतन को तय करने में उत्साह दिखाएंगी। इससे पहले नवंबर में अधिकारियों के वेतन पर कर्मचारियों को वीटो करने का अधिकार दिया गया था

Read Also: युवती की घिनौनी करतूत, इंटरनेट पर युवतियों का यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग

जिसे खारिज कर दिया गया था। सामान्य कर्मचारी की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर दिए गए मत सामान्य तौर पर बाध्यकारी नहीं होंगे। दरअसल इस सुधार के माध्यम से सरकार सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहती है। हालांकि यह प्रस्ताव कर्मचारियों की आवाज उठाने के लिए कंपनियों को एक कर्मचारी प्रतिनिधि या एक गैर कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने सहित कई विकल्प देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed