{"_id":"5bfd2019bdec2241773541cb","slug":"elections-in-australia-might-held-in-may-2019-pm-morrison-compliments-his-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में मई में हो सकते हैं चुनाव, प्रधानमंत्री मॉरिसन ने की अपनी पार्टी की तारीफ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ऑस्ट्रेलिया में मई में हो सकते हैं चुनाव, प्रधानमंत्री मॉरिसन ने की अपनी पार्टी की तारीफ
भाषा, सिडनी
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
स्कॉट मॉरिसन
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की नए वर्ष में बजट की तारीख की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया मई में चुनाव के लिए तैयार हो रहा है। मॉरिसन ने बजट की तारीख दो अप्रैल घोषित की है, साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ के पुल भी बांधे हैं जिसे 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन
संसदीय बजट नियम और अभियानों की लंबाई के बारे में संवैधानिक प्रावधानों का मतलब यह निकलता है कि अब यह लगभग तय है कि चुनाव मध्य मई तक हो सकते हैं।
