फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Elected MPs in Bangladesh took oath BNP boycott

बांग्लादेश में निर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, बीएनपी ने किया बहिष्कार

Fri, 04 Jan 2019 04:55 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Elected MPs in Bangladesh took oath BNP boycott
sheikh hasina
बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसदों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की बीएनपी और उसके नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के विजयी सांसदों ने इस शपथ समारोह का बहिष्कार किया। विपक्षी गठबंधन ने आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से देश में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


संसद के ओथ रूम में आयोजित समारोह में स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) संसदीय चुनाव में पांच सीटें जीतने में कामयाब हुई है, जबकि बीएनपी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन नेशनल यूनिटी फ्रंट (एनयूएफ) के घटक दलों को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, प्रधानमंत्री हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 258 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। अवामी लीग की सहयोगी पार्टी जातीय पार्टी के 22 सांसद निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed