{"_id":"5bfe5562bdec22417f79f4f8","slug":"eiffel-tower-s-staircase-auctioned-in-1-70-000-euros","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,70,000 यूरो में बिकीं एफिल टावर की सीढ़ियां","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
1,70,000 यूरो में बिकीं एफिल टावर की सीढ़ियां
भाषा, पेरिस
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
एफिल टावर की सीढ़ियां नीलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफिल टावर की सीढ़ियों के एक हिस्से को मंगलवार को पेरिस में जबरदस्त नीलामी के बाद करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये (1,70,000 यूरो) में बेच दिया गया जो इसकी बिक्री से पहले लगाई गई अनुमानित कीमत से तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
नीलामीकर्ताओं ने मंगलवार को बताया कि राजधानी पेरिस की पहचान इस स्मारक के दूसरे और तीसरे तल के बीच 2 दर्जन से ज्यादा लोहे की बनी सीढ़ियों को मध्य-पूर्व के एक कलेक्टर ने 1,69,000 यूरो में खरीदा। नीलामी घर आर्टक्यूरियल ने नीलामी से पहले इन सीढ़ियों की अनुमानित कीमत 40 हजार से 60 हजार यूरो के बीच लगाई गई थी।
विज्ञापन
करीब 4.3 मीटर (13 फीट) ऊंची ये सीढ़ियां कनाडाई संग्रह का हिस्सा हैं जो 1889 में एफिल टावर के निर्माण के समय से ही इससे जुड़ी हुई हैं। महान इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने पेरिस यूनिवर्सल एक्जीबिशन के लिए एफिल टावर का निर्माण कराया था। एफिल टावर फ्रांस का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्मारक है, जिसकी ऊंचाई 324 मीटर है।
विज्ञापन