फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   egypt superheroine

लाखों की पसंद बनी बुर्केवाली सुपर हीरोइन

Mon, 09 Dec 2013 07:25 PM IST
Updated Mon, 09 Dec 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
egypt superheroine

कॉमिक्स में उसे सुपरपावर के रूप में दिखाया गया है, जो न्याय के लिए लड़ती है और बुरे लोगों को छठी का दूध याद दिला देती है।

विज्ञापन


इतना पढ़ने के बाद अगर आपके दिमाग में कैट वुमेन का नाम आता है तो दोबारा सोचिए, यह एक नई तरह की सुपरहीरोइन है, जो एकदम अलग है।

मिलिए क़ाहिरा से। बुर्क़ा पहनने वाली मिस्र की एक कॉमिक चरित्र जो अपराध और अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ती है।

क़ाहिरा क्लिक करें मिस्र के एक युवा कलाकार दीना मोहम्मद की कल्पना का साकार रूप है, जिन्होंने वेब कॉमिक में मिस्र के पहले सुपरहीरो का सृजन किया था। इस किरदार को पसंद करने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।

दीना मोहम्मद ने बताया, "इसकी शुरुआत कुछ मित्रों के बीच मज़ाक़ से हुई।"

सुपर हीरोइन
उन्होंने बताया, "जो बातें मुझे निराश करती हैं, उन्हें लेकर प्रतिक्रिया देने का ये मेरा अपना तरीक़ा है और सुपरहीरोइन का आइडिया बेहद आकर्षक था।"

लेकिन जब दीना ने कुछ महीने पहले इस कॉमिक को ऑनलाइन किया तो उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतने बड़े स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

उनकी वेबसाइट पर लाखों हिट होती हैं। इस वेबसाइट पर आने वाले सबसे अधिक लोग मिस्र के हैं और उसके बाद अमरीका का नंबर है।

दीना बताती हैं कि स्थानीय प्रकाशक चाहते हैं कि इस कथाचित्र को छापकर प्रकाशित किया जाए। इसलिए कई लोग उनके संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया, "ये दीवानगी है। मेरी उम्मीद से कहीं बढ़कर।" दीना की उम्र महज 19 साल है।

नकारात्मक टिप्पणी
निश्चित रूप से इस कथाचित्र को कुछ नकारात्मक टिप्पणियां मिली हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि कुछ लोग अभी भी सुपरहीरो की पश्चिमी अवधारणा को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि दीना इस बात से सहमत नहीं हैं।

उन्होंने बताया, "हम सभी कॉमिक्स और सुपरहीरो से परिचित हैं। हम अक्सर पश्चिमी मीडिया से भी रूबरू होते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं अपने तरीक़े से अपनी बात कह रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"मैं इस्लाम को लेकर जो आशंकाएं हैं, उसे भी दिखाना चाहती थी और अगर ऐसा करने के लिए मुझे अपनी बात अलग ढंग से कहना ज़रूरी था।"

दीना मोहम्मद, चित्रकार

इस किरदार का नाम क़ाहिरा है जो मिस्र की राजधानी भी है। इसका अर्थ विजेता भी होता है।

दीना कहती हैं कि ये उनकी सुपरहीरोइन है, जो हिजाब पहनती है। उन्होंने बताया, "ऐसी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है जो हिजाब पहनती हैं, हालांकि इनकी संख्या काफ़ी अधिक है और मुझे हिजाब न पहनाने की कोई वजह समझ में नहीं आई।" हालांकि दीना खुद हिजाब नहीं पहनती हैं।

हिजाब का अर्थ इस्लाम के मुताबिक़ पहनावा है।

गलत धारणा
काहिरा बुर्का पहनने के बावजूद महिला अधिकारों के लिए लड़ती है।

दीना बताती हैं कि वह पश्चिमी पाठकों तक भी पहुंचना चाहती हैं और इस कारण उन्होंने अपने चरित्र को हिजाब पहने हुए दिखाया है और संवाद को अंग्रेजी में लिखा गया है।

उन्होंने बताया, "इस्लाम को लेकर जो आशंकाएं हैं, मैं उसे भी दिखाना चाहती थी और अगर ऐसा करने के लिए मुझे अपनी बात अलग ढंग से कहना ज़रूरी था।"

उन्होंने कहा, "हिजाब पहनने वाली महिला के साथ इस्लामोफोबिया जुड़ा रहता है।"

उनकी कॉमिक्स के एक अंक में मुस्लिम महिलाओं को लेकर पश्चिम की गलत अवधारणाओं को दिखाया गया है।

कहानी में पश्चिमी महिला की तरह दिखने वाली एक किरदार कहती है, "देखो, ये एक मुस्लिम महिला है।" और उस बहन से वह किरदार ये भी कहती है, "बहन, अपने उत्पीड़न को उतार फेंको।"

उत्पीड़न का विरोध
लेकिन सुपरहीरोइन इस टिप्पणी पर पलटवार करती है। वो कहती है, "आपने हमेशा महिलाओं को कमतर आंका है। लगता है कि आप समझ नहीं सकीं हैं कि हमें आपकी मदद की ज़रूरत नहीं है।"

दीना बताती हैं कि उनकी कहानी सड़कों पर होने वाले वास्तविक उत्पीड़न पर आधारित हैं। हालांकि वो महिलाओं को उस तरह जवाब देने की सलाह नहीं देती हैं जैसे कि क़ाहिरा देती है।


उन्होंने कहा, "अगर आप अकेली नहीं हैं और आपके साथ पर्याप्त मददगार हैं तो आप उन्हें ललकार सकती हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको इसे नज़रअंदाज करना चाहिए।"

दीना बताती हैं कि उनका प्रयास क्लिक करें मिस्र की क्रांति में योगदान करने वाली महिलाओं को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed