मिश्र में सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर कर रहे यौन हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अंतरर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का कहना है कि मिस्र में सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर यौन हिंसा का इस्तेमाल कर रहे हैं। संगठन ने का कहना है कि सुरक्षाबल गिरफ्तार किए गए और पकड़े गए लोगों के खिलाफ यौन हिंसा कर रहे हैं।
अंतरर्राष्ट्रीय फेडेरेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में मिश्र में हुए तख्तापलट के बाद यौन हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। संगठन की रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि यौन हिंसा के शिकार हुए पुरूष, महिला, बच्चे इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
रिपोर्ट पर टिप्पणी से इंकार
जुलाई 2013 में सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी का तख्तापलट कर दिया था। अब वे जेल में हैं और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। इस संगठन ने प्रशासन पर ''विपक्ष को शांत करने के मकसद से स्वार्थी राजनीतिक रणनीति अपनाने'' का आरोप लगाया है।
मिस्र के आंतरिक मामलों के मंत्री ने इस संगठन की इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद ही प्रतिक्रिया देंगे।