फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   egypt court orders mubarak retrial

मुबारक के मुकदमे की दोबारा सुनवाई

Mon, 14 Jan 2013 10:43 AM IST
Updated Mon, 14 Jan 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
 egypt court orders mubarak retrial

मिस्र की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को दी गई आजीवन कारावास की सज़ा के खिलाफ़ की गई अपील को स्वीकार कर उस पर दोबारा सुनवाई का आदेश जारी किया है। उन्हें सत्ता विरोधी प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया था।

विज्ञापन


84 वर्षीय मुबारक को साल 2011 में राजधानी काहिरा और अन्य शहरों में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटा दिया गया था और जून महीने में उन्हें कारावास में डाल दिया गया था। देश के पूर्व गृह मंत्री हबीब अल अदली के खिलाफ लगे उन्हीं आरोपों की भी अदालत ने दोबारा सुनवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


होस्नी मुबारक के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों की भी दोबारा सुनवाई की जाएगी, हालांकि पिछले साल जून में उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया गया था। मुबारक ने मिस्र पर 30 वर्षों तक शासन किया। उनके शासन के खिलाफ हुए देशव्यापी आंदोलनों से पहले उन पर छह बार जानलेवा हमले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें हटाए जाने के बाद पिछले साल जून में मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी के निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी ने मिस्र में सत्ता की कमान संभाली थी।

उन्हीं सबूतों के आधार पर सुनवाई

होस्नी मुबारक के वकीलों में से एक मोहम्मद अब्दुल रजाक समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया कि मुबारक के केस की दोबारा सुनवाई उन्हीं सबूतों के आधार पर की जाएगी जिन पर पहले के मुकदमे में सुनवाई की गई थी।

उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई में किसी नए सबूत को नहीं जोड़ा जाएगा। अभियोजकों की अपील पर जज अब्दुल रहमान ने होस्नी मुबारक, उनके बेटे गमाल और अला के साथ ही भगोड़े घोषित किए गए कारोबारी हुसैन सलेम पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें बरी किए जाने के मामले की भी दोबारा सुनवाई का आदेश दिया है।


मुबारक के वकील ने ये भी बताया कि मामले की सुनवाई के लिए बना जजों का नया पैनल मुकदमे का फैसला सुनाते हुए होस्नी मुबारक के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा क्योंकि मुबारक काहिरा की एक जेल में बंद हैं और ऐसी ख़बरें आती रही हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

पूर्व राष्ट्रपति को फिलहाल सेना के अस्पताल में रखा गया है क्योंकि पिछले महीने जेल के बाथरूम में वो गिर गए थे और वो घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed