फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Egypt church blast, 25 dead

मिस्र में गिरजाघर में धमाका, 25 मरे 30 लोग घायल

Mon, 12 Dec 2016 02:45 AM IST
एजेंसी/ काहिरा
एजेंसी/ काहिरा Updated Mon, 12 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Egypt church blast, 25 dead
- फोटो : getty

मिस्र के अब्बासिया में गिरजाघर में धार्मिक समारोह के दौरान हुए एक बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री अहमद इमाद ने जारी बयान में बताया कि यह धमाका सेंट मार्क्स कैथेड्रल में सुबह दस बजे के करीब तब हुआ जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वहां प्रार्थना के लिए उपस्थित थे। यह हालिया समय में अल्पसंख्यक ईसाई लोगों पर आतंकवादियों का सबसे बड़ा हमला है।

विज्ञापन


इस घटना में सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं और बच्चे हुए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को डार एल शीफा और एन शम्स यूनिवर्सिटी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह बम टीएनटी से बना हुआ था और इसे कहीं दूर से धमाका कराया गया है। सुरक्षाबलों ने आस पास की सड़कें बंद करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed