फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Economic development opportunities are denied becuase of Internet

आर्थिक विकास के मौकों से वंचित कर रहा इंटरनेट

Fri, 15 Jan 2016 01:02 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Economic development opportunities are denied becuase of Internet

इंटरनेट ने कई देशों में न सिर्फ भ्रष्टाचार कम करने में मदद की है, बल्कि लोगों को बदलाव के लिए आवाज उठाने को एक मंच भी दिया है, लेकिन यह आर्थिक क्षेत्र की संभावनाओं को बढ़ाने में अभी तक कोई भागीदारी नहीं निभा पाया है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में इसके बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इंटरनेट से वंचित लोगों के लिए आर्थिक विकास के मौके भी कम हो रहे हैं। बुधवार को विश्व बैंक ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में आज भी 60 फीसदी लोग इंटरनेट की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन


इंटरनेट यूजर के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। उससे पहले शीर्ष पर चीन, तो दूसरे नंबर पर अमेरिका काबिज है। आज हर कंपनी इंटरनेट के जरिये खुद को डिजिटल बनाने में जुटी है। इसका लाभ उन लोग को तो मिल जाता है, जो लोग पढ़े-लिखे हैं, लेकिन अनपढ़ और इंटरनेट से दूर आबादी को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही

Economic development opportunities are denied becuase of Internet

विश्व बैंक ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यह आर्थिक विकास, रोजगार और सेवा के क्षेत्र में लाभांश को लेकर असमानता को पाटने में कामयाब नहीं है। यही नहीं, विकासशील देशों में कुल कर्मचारी संख्या का सिर्फ एक फीसदी हिस्सा डिजिटल टेक्नोलॉजी की देन है।

अमीर देशों में यह 3 से 5 फीसदी है। इससे इन देशों की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेट से वंचित रह जाता है, जिससे आर्थिक विकास में इंटरनेट की भागीदारी पिछड़ जाती है।

बैंक ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षित डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा है कि इसके लिए लाभांश में असमानता के खतरे को कम करने के लिए मजबूत नींव तैयार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed