{"_id":"5849be2e4f1c1b9b1944a230","slug":"earthquake-near-soloman-islands-tsunami-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलोमन आईलैंड के पास 7.7 तीव्रता वाला भूकंप सुनामी अलर्ट जारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सोलोमन आईलैंड के पास 7.7 तीव्रता वाला भूकंप सुनामी अलर्ट जारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
earthquake
इंडोनेशिया में आए भयंकर भूकंप के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को दुनिया के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोलोमन द्वीप, अमेरिका के कैलिफोर्निया और चीन भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
सोलोमन द्वीप पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर खतरनाक सुनामी के आने की चेतावनी जारी कर दिए हैं। सुनामी सोलोमन, वानुआतु, पापुआ न्यू गिनिया, नाउरु, न्यू कैलेडोनिया, तुवलालु और कोसराइ के तटवर्ती इलाके में अगले तीन घंटे में सुनामी हिट कर सकती है।
विज्ञापन
यूएस भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में कहा गया कि भूकंप का केंद्र सोलोमन द्वीप की प्रांतीय राजधानी किराकिरा से 68 किलोमीटर पश्चिम 48 किलोमीटर जमीन के नीचे था। भूकंप स्थानीय समय अनुसार सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर आया। वहीं, अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में 6.5 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र कैलिफोर्निया से 157 किलोमीटर पश्चिम फेर्नडाले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे केंद्रित था। भूकंप स्थानीय समय अनुसार सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर आया। इधर, पश्चिमोत्तर चीन में भी 6.2 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद निरंतर 3 से 3.9 तीव्रता वाले 140 से ज्यादा और झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र छह किलोमीटर जमीन से नीचे था।