{"_id":"5762b7d14f1c1b966d11b903","slug":"dumb-donald-beer-hit-chicago-streets-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मूर्ख डोनाल्ड' बिकेंगे शिकागो की सड़कों पर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
'मूर्ख डोनाल्ड' बिकेंगे शिकागो की सड़कों पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 16 Jun 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शिकागो शहर में एक बियर बनाने वाली कंपनी इस हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक नया बियर मार्केट में उतार रही है। कंपनी ने बियर का नाम 'डम्ब डोनाल्ड' रखा है। 'डम्ब' एक अंग्रेजी शब्द है जिसका अर्थ 'मूर्ख' होता है। यह बियर अमेरिका में इस समय चर्चा का विषय है।
इस बियर के लेबल पर लिखा, 'मूर्ख डोनाल्ड वाकई में मूर्ख है। वो इतना मूर्ख है कि हमें एक बियर को उसके नाम पर रखना पड़ा है। ऐसा लगता कि मानव विकास के दौरान वो आधे पर ही रुक गया था। उसका दिमाग अभी भी काम करता है लेकिन कक्षा दो में पढ़ रहे किसी छात्र की तरह। आपको भी इस बड़े हुए बच्चे के लिए अफसोस हो सकता है। ऐसे में आपको सलाह है कि आप इस मूर्ख डोनाल्ड बियर की ढक्कन को खोले और पी जाएं। इससे आप महसूस करेंगे कि आप ऐसे आईलैण्ड पर है जहां मूर्ख डोनाल्ड जैसे इंसान पाए ही नहीं जाते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने वाली यह कोई पहली बियर कंपनी नहीं है। फिलाडेल्फिया की एक बियर कंपनी ने मार्च में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए एक बियर बाजार में उतारी थी जिसका नाम 'फ्रेंड्स डोंट लेट फ्रेंड्स वोट ड्रंफ' था। ड्रंफ, डोनाल्ड ट्रंप के दादा का नाम था। अपनी विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार हैं।