फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   drone will stop cheating in examination

नकल रोकने के लिए ऐसा तरीका, जानके हो जाएंगे हैरान

Tue, 09 Jun 2015 03:20 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
drone will stop cheating in examination

चीन के हेनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में अधिकारियों ने युनिवर्सिटी परीक्षाओं में नकल के मामलों से निपटने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया है। परीक्षा अधिकारियों ने अब एक हवाई ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया है जो परीक्षा हॉल में आने वाले रेडियो सिग्नल की खोज करेगा। चीन में विद्यार्थी अकसर अपने बाहरी मित्रों से वायरलेस डिवाइसेज़ के ज़रिए मदद मांगते हुए पकड़े जाते हैं।

विज्ञापन


पास होने का प्रेशर

रविवार को हेनान प्रांत में पहली बार युनिवर्सिटी में ये ड्रोन इस्तेमाल किया गया, हालांकि परीक्षा के पहले दिन कोई नकल का मामला नहीं पकड़ा गया। इस ड्रोन की कीमत कई हज़ार डॉलर है।

विज्ञापन

इस ड्रोन के अपने ही फ़ायदे

drone will stop cheating in examination

ल्यूयांग रेडियो सुपरविज़न और रेग्युलेशन ब्यूरो के लैन ज़िगैंग ने कहा, 'इस ड्रोन के अपने ही फ़ायदे हैं। शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतों के बीच कई अवरोध होते हैं जिससे कि ज़मीनी डिविइस ठीक से काम नहीं कर पाती। लेकिन इस ड्रोन को 500 मीटर की ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है और पूरे शहर के रेडियो सिग्नल पकड़े जा सकते हैं'।

चीन में इस साल की युनिवर्सिटी परीक्षा में एक करोड़ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जो कि गत रविवार को शुरु हुई है। इस परीक्षा में आने वाले अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को युनिवर्सिटी में दाखिला दिया जाएगा।

एक साल बाद फिर कोशिश करनी पड़ती

drone will stop cheating in examination

इसमें अच्छे अंक लाने का विद्यार्थियों पर ख़ासा प्रेशर होता है और जो इस परीक्षा में फ़ेल हो जाते हैं उन्हें एक साल बाद फिर कोशिश करनी पड़ती है।

चीन में शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने पिछले दिनों में 23 लोगों को नकल के इंतज़ाम करने के जुर्म में ग़िरफ़्तार किया है। इन परीक्षाओं में नकल करने वाले विद्यार्थियों को तीन साल तक परीक्षा देने से बैन कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed