{"_id":"5b9684b0867a557ed20b158a","slug":"double-big-planet-from-earth-discovered-by-america-canada-and-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी से दोगुने बड़े ग्रह की खोज, तीन देशों ने मिलकर पाई कामयाबी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पृथ्वी से दोगुने बड़े ग्रह की खोज, तीन देशों ने मिलकर पाई कामयाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने पृथ्वी से दोगुना बड़ा नया बहिर्ग्रह (एक्सोप्लानेट) खोजा है। यह पृथ्वी से करीब 145 प्रकाश वर्ष दूर है। अमेरिका, कनाडा और जर्मनी के वैज्ञानिकों ने नासा के अंतरिक्ष यान केप्लर के टेलीस्कोप की मदद से ‘वुल्फ 530बी’ को ढूंढने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
पृथ्वी से करीब 145 प्रकाश वर्ष दूर है नया एक्सोप्लानेट
कनाडा की मांट्रियल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ब्योर्न बेनेके ने बताया कि यह वर्गो (कन्या) तारामंडल में स्थित है और अपने तारे को हर छह दिन कक्षा में रखता है। वुल्फ 530बी एकमात्र ग्रह है, जिसके रेडियस के पास खाली जगह है। इसमें एक तारा है जो विस्तृत अध्ययन के लिए पर्याप्त उज्ज्वल है, जो इसकी प्रकृति को बेहतर ढंग से उजागर करने में मददगार होगा। इससे हमें रेडियस गैप के अध्ययन के साथ-साथ सुपर अर्थ और सब-नेप्च्यून्स की आबादी की प्रकृति को बेहतर तरीके से जानने का अहम अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मई में केप्लर टेलीस्कोप का डाटा आने के बाद शोधकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा बहिर्ग्रह खोजने का कार्यक्रम चलाया था और वुल्फ 503बी की खोज उसी का परिणाम है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ट्रांजिट स्पेक्ट्रोस्कॉपी तकनीक का इस्तेमाल कर इस ग्रह के वायुमंडल की रासायनिक अवयवों के साथ हाईड्रोजन और पानी का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। यह काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे यह पता चलेगा कि वुल्फ 530बी पृथ्वी, नेप्च्यून या सौरमंडल के अन्य ग्रहों की तरह है या नहीं।
विज्ञापन