फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Donald Trump lawyer Rudy Giuliani said Kim Jong-un begged on his knees to Trump to revive summit

ट्रंप के आगे हाथों व घुटनों के बल गिड़गिड़ाए थे किम जोंग, ट्रंप के वकील ने किया खुलासा

Thu, 07 Jun 2018 04:30 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, तेल अवीव
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, तेल अवीव Updated Thu, 07 Jun 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump lawyer Rudy Giuliani said Kim Jong-un begged on his knees to Trump to revive summit
Kim jong-Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति के वकील रूडी गुलियानी ने कहा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने सिंगापुर शिखर वार्ता के लिए हाथों और घुटनों के बल गिड़गिड़ाते हुए ट्रंप से भीख मांगी थी। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप के सख्त रुख के आगे किम जोंग जब पूरी तरह झुक गए तब जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ऐतिहासिक मुलाकात को तैयार हुए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप के वकील इस्राइल स्थित तेल अवीव में एक इंवेस्टमेंट कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उनके इस बयान पर उत्तर कोरिया की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने गुलियानी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा, वे (किम).. कहते थे कि हमारे साथ परमाणु युद्ध लड़ने जा रहे हैं, और हमें पराजित कर देंगे, लेकिन हमने कहा कि इन हालातों में हम शिखर वार्ता नहीं कर पाएंगे। इसके बाद किम जोंग-उन हाथों और घुटनों पर आ गए और बातचीत के लिए भीख मांगने लगे। यह ठीक वैसी स्थिति थी जिसमें आप उन्हें देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


रूडी गुलियानी ने यहां तक कह डाला कि ट्रंप के सख्त रुख ने ही किम जोंग-उन को हाथों और घुटनों के बल झुका दिया। बता दें कि ट्रंप द्वारा किम को लिखे पत्र के बाद 12 जून को सिंगापुर में होने वाली वार्ता रद्द होने के कगार पर आ गई थी, लेकिन किम के राजनयिक प्रयासों से इसे दोबारा पटरी पर लाया जा सका है। इस बीच व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि दोनों नेताओं की शिखर बैठक सिंगापुर के रिसॉर्ट द्वीप सेंटोसा पर एक लक्जरी होटल में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी और इसकी तैयारियां अच्छे ढंग से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर वार्ता से पहले जापानी पीएम से मिले ट्रंप

सिंगापुर में ट्रंप-किम शिखर वार्ता से ठीक पांच दिन पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की। जापान ने जोर देकर कहा है कि वाशिंगटन सावधान रहे और प्योंगयांग में परमाणु हथियारों के शासन के साथ कोई समझौता न करे। अबे ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ बैठक के दौरान वे जापान की सुरक्षा और चिंताओं को नजरअंदाज नहीं करें। उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसा कोई समझौता न करें जिसमें अमेरिका तो सुरक्षित रहे लेकिन जापान छोटी दूरी की मिसाइलों की जद में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed