फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Donald Trump feared presidential election may be rigged

ट्रंप को अमरिकी चुनावों में धांधली का डर, हिलेरी को बताया शैतान

Tue, 02 Aug 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
 Donald Trump feared presidential election may be rigged
डोनाल्ड ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ‘धांधली’ हो सकती है। ओहायो के कोलंबस में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो ‘लगातार’ सुन रहे हैं कि राष्ट्रपति पद का मुकाबला ‘निष्पक्ष’ नहीं होगा। हालांकि उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिए।
विज्ञापन


एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने डेमोक्रेटिक पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को ‘शैतान’ करार दिया। इससे पहले ट्रंप ने युद्ध के दौरान मारे गए एक मुसलान अमरीकी सैनिक के माता पिता के खिलाफ टिप्पणी की थी जिसकी कई राजनेताओं ने कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन


यह मुसलमान सैनिक अमरीकी आर्मी कैप्टन हुमायूं खान था जिसकी 2004 में इराक में एक कार बम धमाके में मौत हो गई थ। ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, ‘’मुझे डर है कि चुनावों में धांधली होगी। मैं ईमानदारी से ये बात कह रहा हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बाद में फॉक्स न्यूज पर दिए इंटरव्यू में भी अपनी बात दोहराई और कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि रिपब्लिक पार्टी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं वर्ना ये चुनाव हमारे हाथ से निकल जाएगा।''

हिलेरी क्लिंटन को शैतान करार दिया

 Donald Trump feared presidential election may be rigged
डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनावों के बारे में भी ऐसी टिप्पणी की थी और कहा था कि धांधली के जरिए बर्नी सांडर्स की जगह हिलेरी को उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनावों के बारे में भी कहा था कि इनमें धांधली है और उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी।

पेनसिलावेनिया में एक अन्य रैली में ट्रंप ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए हिलेरी क्लिंटन को शैतान करार दिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की रेस में रहे सांडर्स की आलोचना करते हुए था, ''बर्नी ने शैतान के साथ डील कर लो। वो महिला शैतान है।'' ट्रंप के इन बयानों के बाद रिपब्लिकन पार्टी नेता और पूर्व में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैक्कैन ने कहा कि ट्रंप के पास हमारे बीच मौजूद बेहतरीन लोगों के बारे में बुरा भला बोलने का कोई लाइसेंस नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed