{"_id":"5c73e7f6bdec2258bd0c95e4","slug":"donald-trump-and-kim-jong-un-may-declare-end-to-korean-war-in-hanoi-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोई सम्मेलन में कोरियाई युद्ध समाप्ति की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं किम जोंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हनोई सम्मेलन में कोरियाई युद्ध समाप्ति की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं किम जोंग
Mon, 25 Feb 2019 06:34 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन वितयनाम की राजधानी हनोई में सोमवार को संभवत: 1950-53 तक चले कोरियाई युद्ध की औपचारिक समाप्ति की घोषणा करेंगे। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने कहा कि दोनों नेता एक समझौते पर रजामंद हो गए हैं ।
विज्ञापन
चीन के समर्थन वाले साम्यवादी उत्तर कोरिया तथा अमेरिका समर्थित दक्षिण कोरिया के बीच विनाशकारी संघर्ष, शांति संधि की बजाय युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ था जिसके चलते उत्तर कोरिया और अमेरिका तकनीकी रूप से अभी भी युद्वरत माने जाते हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्ल्यू हाउस के प्रवक्ता किम ईयू क्योम ने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा मानना है कि ऐसी संभावना बन सकती है।’
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने अक्टूबर में कहा था, ‘यह किस प्रकार की घोषणा हो सकती है, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।’ उन्होंने कहा था कि दोनों देश के बीच संघर्ष की समाप्ति की घोषणा ‘‘केवल समय की बात है।’
विज्ञापन
इससे पहले उत्तर कोरिया में अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बाइगन ने इस महीने के शुरू में कहा था कि ट्रंप ‘इस लड़ाई को समाप्त करने के लिए तैयार’ हैं जिससे इन अटकलों को बल मिला था कि संघर्ष की औपचारिक समाप्ति की घोषणा जल्द हो सकती है।
(इनपुटः भाषा)