{"_id":"240a1bcb5010a1d2fe157fce5788d642","slug":"dog-theft-in-vietnam-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर जिसने बेरोजगारी में 200 कुत्ते चुराए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चोर जिसने बेरोजगारी में 200 कुत्ते चुराए
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम में कुत्तों की चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक हो चि मिन्ह शहर में इस चोर ने पिछले सात महीने से 200 कुत्तों को चुराने की बात कबूली है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति ने कुत्तों को पकड़ने के लिए बेहोश करने वाली बंदूक का सहारा लिया था।
न्यूज वेबसाइट 'वीएनएक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के डिस्ट्रिक्ट-9 इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस व्यक्ति को उस वक्त पकड़ा जब वह मौका-ए-वारदात से अपनी मोटर साइकिल पर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि उसका एक साथी वहां से भाग निकला। उस व्यक्ति ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि बेरोजगारी की वजह से वह कुत्ता चुराने वाले गिरोह के जाल में फंस गया था।
विज्ञापन
यह गिरोह लकडी से बने एक बंदूकनुमा हथियार की मदद से कुत्तों को पकड़ता था। उनका इरादा कुत्तों को मारकर रेस्तरां मालिकों को बेचने का था। वियतनाम में कुछ लोग कुत्तों का गोश्त बेहद पसंद करते हैं।
पुलिस के मुताबिक रेस्तरां मालिक इन कुत्तों के लिए उन्हें 300 से 600 रुपये प्रति कुत्ते तक का भुगतान करते हैं और कुत्ता चुराने को अपेक्षाकृत कम खतरनाक अपराध माना जाता है। इसके लिए ज्यादातर जुर्माना ही लगता है।
'वीएनएक्सप्रेस' का कहना है कि इसी कारण पकडे जाने पर कुत्ते के मालिक चोर के प्रति हिंसक हो जाते हैं।