आलोचना के बीच शुरू हुआ डॉग मीट फेस्टिवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी चीन के यूलिन शहर में 10 दिनों का सालाना डॉग मीट फेस्टिवल शुरू हो गया है। चीन में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका काफी विरोध हो रहा है।
आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस फेस्टिवल में कुत्तों और बिल्लियों को बेहद क्रूर तरीके से मारकर खाया जाता है।
इस फेस्टिवल को बंद करने के लिए शुरू की गई एक याचिका पर एक करोड़ 10 लाख दस्तखत कर चुके हैं।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस फेस्टिवल का सरकार से कोई लेना देना नहीं है और निजी व्यापारियों के सहयोग से इसका आयोजन किया जाता है।
यूलिन डॉग मीट फेस्टिवल में लोग जमा होकर डॉग मीट, स्थानीय बीयर और लीची के पकवानों का मजा लेते हैं।
चीन और दक्षिण कोरिया में कुत्ते का मांस खाने का चलन पांच सौ साल पुराना है
चीन और दक्षिण कोरिया में कुत्ते का मांस खाने का चलन पांच सौ साल पुराना है लेकिन यूलिन डॉग फेस्टिवल की शुरुआत हाल के कुछ सालों में ही हुई है।
फेस्टिवल के आयोजनकर्ताओं का कहना है कि जानवरों को बिना कोई क्रूरता के सामान्य तरीके से मारा जाता है। लेकिन इस आयोजन का विरोध करने वालों का कहना है कि जानवरों को बड़ी निर्दयता से मारा जाता है।
आलोचकों के मुताबिक कुत्तों को पीट-पीटकर मार दिया जाता है और कभी-कभी जिंदा पका दिया जाता है।
डॉग मीट फेस्टिवल का विरोध करने वालों का ये भी कहना है कि इस आयोजन के लिए कुत्तों को बहुत अमानवीय तरीके से गाड़ियों में भरकर लाया जाता है और कई कई दिन तक खाने-पीने को कुछ नहीं दिया जाता।