फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   doctor of chechnya enemies friend

दुश्मनों का दोस्त कहीं देखा है...

Mon, 15 Oct 2012 12:10 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 15 Oct 2012 12:10 PM IST
विज्ञापन
 doctor of chechnya enemies friend
कहते हैं जब दुश्मन सामने हो तो बस एक बात ज़हन में आती है और वो है उसे किस तरह से और कितना ज्यादा नुकसान पहुंचा जाए पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन दीवारों को तोड़ने में यकीन रखते हैं।
विज्ञापन


ख़सान बीव एक ऐसे ही डॉक्टर हैं जो चेचन्या के कट्टर मुस्लिम परिवार से सरोकार रखते हैं, लेकिन जब 1994 और 1999 में रूस ने चेचन्या पर हमले किए तो बीव ने हमले में घायल चेचन्या के लोगों और सैनिकों का तो इलाज किया ही, रूसी लोगों का भी उतनी ही शिद्दत से इलाज किया।
विज्ञापन


उस वक्त ख़सान बीव चेचन्या के ग्रोज्नी में अपना ये छोटा सा क्लीनिक चलाते थे जो बेसमेंट में था। हमले के दौरान ही घायलों को बीव के क्लीनिक में लाया जाता था और उनका वहां इलाज होता था, लेकिन इनमें वो लोग भी थे जो चेचन्या के दुश्मन भी थे, लेकिन इन सब से उपर था ख़सान बीव का फर्ज, बीव कहते हैं, “मेरे पिता ने मुझसे कहा था, तुम मुसलमान हो और एक डॉक्टर भी और तुम्हें अपना फर्ज निभाना चाहिए. तुम्हें लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ख़तरों का खिलाड़ी
लेकिन दोनों तरफ के लोगों का इलाज करना बीव के लिए ख़तरे से खाली नहीं था। बीव की नजर में बेशक लोग सिर्फ जरूरतमंद घायल होते थे, चेचेन या रूसी नहीं लेकिन ये बात सबके लिए पचा पाना संभव नहीं था।

एक दिन ऐसा भी आया जब बीव को चेचेन्या छोड़ भागना पड़ा। दोनों युद्ध में साढ़े चार हजार के करीब लोगों का इलाज करने वाले बीव को पीठ दिखा कर भागना पड़ा। ये रूस की हार थी या चेचन्या की ये कोई नहीं कह सकता लेकिन इतना तो तय है कि दिक्कतें दोनों को हुई होंगी।


इस दौरान वो ब्रिटेन में रहे। ख़सान बीव इस वक्त अमरीकी नागरिक हैं लेकिन चेचन्या से उनका नाता टूटा नहीं है। वो साल में कुछ महीनों के लिए चेचन्या आते हैं। बीव आजकल प्लास्टिक सर्जन के तौर चेचन्या में खासे मशहूर हैं और बच्चों का इलाज भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed