फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   do not play pokemon go here

खबरदार, यहां 'पोकेमॉन गो' न खेलें!

Wed, 20 Jul 2016 05:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 20 Jul 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
do not play pokemon go here
'पोकेमॉन गो' वीडियो गेम खेलने वालों को चेतावनी

बोस्निया में बेहद चर्चित वीडियो गेम 'पोकेमॉन गो' के प्लेयर्स को एक खास चेतावनी जारी की गई है। उन्हें कहा गया है कि वो 1990 के दशक में बोस्निया युद्ध के दौरान बिछाई गईं बारूदी सुरंगों वाले इलाकों में ना जाएं।

विज्ञापन


पोसाविना बेज माइना नाम की संस्था बारूदी सुरंगों को खत्म करने में जुटी हुई है और उसी ने यह चेतावनी पोकेमॉन गो यूजर्स के लिए जारी की है। उसे जानकारी मिली थी कि यूजर्स जोखिम भरे इलाकों में जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो गेम में प्लेयर्स अपने स्मार्टफोन से असली दुनिया में वर्चुअल कार्टून मॉनस्टर का पीछा करते हैं। बोस्निया में 1995 में युद्ध समाप्त होने के बाद से अब तक बारूदी सुरंग में विस्फोट में लगभग 600 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस्निया डीमाइनिंग ग्रुप के अनुसार वहां अब भी लगभग 120,000 बारूदी सुरंगें ऐसी हैं जिनका कोई पता नहीं चला है। इस महीने के शुरू में लॉन्च किए गए वीडियो गेम पोकेमॉन गो के प्रति जहां लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है, वहीं गेम खेलने के दौरान कई अजीबोगरीब घटनाएं और दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed