फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Death toll crosses 270 in turkey mine accident

खदान हादसे में मरने वालों की संख्या 270 के पार

Thu, 15 May 2014 11:52 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
Death toll crosses 270 in turkey mine accident

तुर्की के प्रधानमंत्री रेजेप ताईप अर्दोआन ने कहा है कि पश्चिमी तुर्की में कोयले की खदान में हुए धमाके से कम से कम 274 खनिक मारे गए हैं। जबकि सौ से ज़्यादा खनिकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


तुर्की के जिस सोमा इलाक़े में धमाका हुआ है प्रधानमंत्री अर्दोआन ख़ुद वहां मौजूद हैं।

ज़्यादातर मौतें ज़हरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के फ़ैलने से हुई हैं। जब ज़मीन के दो किलोमीटर भीतर स्थित बिजली का प्लांट धमाके से उड़ गया तो खदान के भीतर हवा पहुंचाने वाले सिस्टम बंद हो गए।
विज्ञापन


राहतकर्मी खदान के भीतर लगातार पंप से ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं।

विपक्ष की मांग

Death toll crosses 270 in turkey mine accident

हादसे के बाद तुर्की की मुख्य विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने कहा है कि सरकार को हादसे की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।

पार्टी के उपप्रमुख फ़ारूक लोगोगलू ने हादसे पर दुख ज़ाहिर करते हुए बीबीसी से कहा, "हमें इस पर गहरा दुख है। हमें दुख इसलिए है क्योंकि हादसे इतना बड़ा है कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। दो सौ से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और ये संख्या और बढ़ेगी।"

उन्होंने कहा, "इसका मतलब यह है कि सैकड़ों परिवार बुरे दौर में हैं और इसलिए ही सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।"

घटना से लोगों में नाराजगी

Death toll crosses 270 in turkey mine accident

वहीं हादसे के बाद सैकड़ों लोग खदान कंपनी के इस्तांबुल स्थित कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी भी सरकार से इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया है।

इसी बीच तुर्की के प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा रद्द कर घटनास्थल का जायज़ा लेने पहुंच गए हैं। खदान में फंसे खनिकों के परिवार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed