{"_id":"5ced9a01bdec2206fe061e0a","slug":"death-on-an-unruly-overcrowded-mount-everest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट: इस साल 381 पर्वतारोहियों की गई जान, नेपाल सरकार ने बताया मौत का बड़ा कारण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
माउंट एवरेस्ट: इस साल 381 पर्वतारोहियों की गई जान, नेपाल सरकार ने बताया मौत का बड़ा कारण
Wed, 29 May 2019 01:58 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामचे (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नामचे (नेपाल)
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 29 May 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए ज्यादा परमिट जारी करना पर्वतारोहियों की मौत का बड़ा कारण है। अनुभवी पर्वतारोहियों के मुताबिक, सरकार ने परमिट को सीमित नहीं करने के कारण अप्रशिक्षित पर्वतारोही की संख्या में इजाफा हुआ, जिससे लोगों को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि पर्वतारोहियों का कहना है कि यह मौसम एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिहाज से अनुकूल है, लेकिन भीड़ बढ़ने से थोड़ी सी जगह में 20 लोगों को खड़ा रहना पड़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 381 लोगों को परमिट जारी किए गए। जो अब तक का रिकॉर्ड है। इतने ही परमिट इनके साथ जाने वाले शेरपा समुदाय के गाइड को जारी किए गए।
विज्ञापन
नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव कुल बहादुर गुरुंग ने बताया कि एवरेस्ट पर इस समय काफी लोग मौजूद हैं, जो नहीं होने चाहिए थे। वहीं, तीन बार एवरेस्ट पर चढ़ चुके वाशिंगटन के एरिक मर्फी ने कहा कि यहां हर एक मिनट कीमती है।
विज्ञापन
अनुभवहीन पर्वतारोहियों की वजह से 12 घंटे की बजाय 17 घंटे का समय लग रहा है क्योंकि उनकी मदद या मार्गदर्शन के लिए कोई गाइड मौजूद नहीं है। वहीं, नेपाल के पर्यटन एवं नागरिक विमानन मंत्रालय के सचिव मोहन कृष्णा सपकोता ने कहा कि परमिट जारी करने के लिए नेपाल में कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति डॉक्टर का सर्टिफिकेट दिखाकर 11000 अमेरिकी डॉलर की फीस अदा कर इसे हासिल कर सकता है।
मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंचा
माउंट एवरेस्ट पर अमेरिकी पर्वतारोही की मौत के बाद इस सीजन में जान गंवाने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 11 हो गई है। सोमवार को अमेरिकी पर्वतारोही क्रिस्टोफर जॉन कुलिश सुरक्षित नीचे आ गए थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने उतरने के दौरान चार भारतीयों की मौत के अलावा, कंचनजंघा और मकालू पर्वत पर चढ़ने वाले दो-दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई है।