{"_id":"c3d1e0b31bfa28cf444f1ce35e17083e","slug":"deadly-stampede-during-football-match-in-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 15 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, 15 की मौत
Updated Mon, 12 May 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
अफ्रीकी देश डेमोक्रेकिट रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किंशासा में एक फ़ुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक समस्या तब शुरू हुई जब पुलिस ने स्टेडियम में मौजूद भीड़ पर आंसू गैस छोड़े। स्थानीय प्रशंसक अपनी स्थानीय टीम एएसवी क्लब के हारने से नाराज़ थे। ये टीम लुबुंबाशी के टाउट पूईसैंट माज़िम्बी के हाथों 1-0 से हार गई थी।
विज्ञापन
देश में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भगदड़ की घटनाएं आम है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में किंशासा के स्थानीय मंत्री इमैनुअल अकवेती ने कहा, "समर्थकों ने चार पुलिसकर्मियों को परेशान किया था और जब आंसू गैस छोड़े गए तो भगदड़ मच गई और कई लोग मारे गए।"
विज्ञापन
पिछले महीने, लोकप्रिय कांगो गायक किंग केस्टर इमेनेया की याद में आयोजित आयोजन में कम से कम 14 लोगों की कुचलकर मौत हो गई थी।