फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   dawood ibrahim circulating cocain via Nepal

दाऊद नेपाल के रास्ते भारत में कर रहा कोकीन का धंधा

Sat, 03 Dec 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनौली Updated Sat, 03 Dec 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
dawood ibrahim circulating cocain via Nepal

काठमांडू थमेल के एक होटल से बुधवार को बरामद तीन करोड़ रुपये के डेढ़ किलोग्राम कोकीन के साथ पकड़े गए मलेशियाई नागरिक एलिस जोसेफ और मागेन्थिरन राजा से पूछताछ में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। दोनों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के गुर्गे नेपाल के रास्ते भारत में अब भारतीय जाली करेंसी के साथ बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का भी कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना है कि विदेशियों से पूछताछ में नेपाल पुलिस को पता चला कि इनके पास से बरामद कोकीन इन्हें मलेशिया में भारतीय नागरिक प्रकाश राव ने दिया था, जो नेपाल के हड़कट में पाकिस्तानी नागरिक वाहिद खान ऊर्फ चाचा अब्दुल रज्जाक को देना था। वहां से वह कोकीन मुंबई भेजने की तैयारी कर रहा था लेकिन, उसे नेपाल पुलिस ने काठमांडू में ही पकड़ लिया। इस धंधे में शामिल एक नेपाली एजेंट की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक नेपाल पुलिस ने इंटरपोल की मदद से मलेशिया में प्रकाश राव को पकड़ने की योजना बनाई है। बताया जाता है कि राव मलेशिया से कोकीन का धंधा चला रहा है। उसका संबंध दाउद इब्राहिम से है। काठमांडू प्रमुख डीआईजी जय बहादुर चंद ने बताया कि नेपाल को सेंटर बनाकर कोकीन का कारोबार हो रहा है। नेपाल पुलिस कोकीन ऑपरेशन चला रही है। नेपाल आने वाले विदेशी नागरिकों पर संदेह होने पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कई देशों के नागरिक पकड़े जा चुके हैं

dawood ibrahim circulating cocain via Nepal

सन 2015 में थाईलैंड महिला सुपारेराट म्याकिन्टो के पास से एक किलोग्राम कोकीन बरामद हुआ। नामीबियाई नागरिक रेमन्ड ओपेल से दो किलो छह सौ 69 ग्राम कोकीन बरामद।
पाकिस्तानी नागरिक आयसा हुसैन के पास से दो किलो आठ सौ 30 ग्राम कोकीन पकड़ा गया। मलयेशियाई युवती मरिना बिन्ती और जमाबुदिन के पास से 11 किलोग्राम कोकीन मिला।

चीनी युवती छि: दाडदौड और भारतीय नागरिक तौसिब खान के पास से भी दो किलो सात सौ 22 ग्राम कोकीन बरामद हुआ। थाईलैंड की महिला वारान्या काइपिकुल और नाइजीरियन युवती के पास से तीन किलोग्राम कोकीन बरामद किया जा चुका है।

2016 में कोकिन ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स के अपिल बोहरा के अनुसार 21.500 किलोग्राम कोकीन बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed