{"_id":"ed562064e7834ed5a1276051b3ae726a","slug":"cuba-released-america-prisoners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूबा ने 53 अमेरिकी कैदियों को किया रिहा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
क्यूबा ने 53 अमेरिकी कैदियों को किया रिहा
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूबा की सरकार ने अमेरिकी सूची में शामिल 53 राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पिछले महीने अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा के साथ संबंध सुधारने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए अपने प्रशासन को आदेश दिया था कि ये पता लगाया जाए कि इस इलाके में संबंधों को सामान्य कैसे बनाया जाए। ओबामा की पहल का क्यूबा ने भी स्वागत किया था और अब उसका प्रभाव भी सामने दिख रहा है।
विज्ञापन
हालांकि अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी का कहना था कि अमरीका उन सभी कैदियों की रिहाई की उम्मीद कर रहा था जिनकी सूची उसके पास है, लेकिन फिलहाल किन लोगों को रिहा किया गया है अभी ये स्पष्ट है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि राउल कास्त्रो ने 17 दिसंबर को अपने भाषण में स्पष्ट किया था कि क्यूबा सरकार ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई का फ़ैसला किया है।
प्रवक्ता के मुताबिक क्यूबा ने ये वादा न सिर्फ़ अमरीका से किया था बल्कि वेटिकन से भी वादा किया था। क्यूबा और अमरीका के अधिकारियों की इसी महीने हवाना में एक बैठक भी होनी है।