फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Cuba bans naming of streets and monuments on Fidel

क्यूबा में फिदेल पर सड़कों और स्मारकों के नामकरण पर प्रतिबंध

Mon, 05 Dec 2016 03:04 AM IST
एजेंसी/ सैंटिआगो
एजेंसी/ सैंटिआगो Updated Mon, 05 Dec 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Cuba bans naming of streets and monuments on Fidel
- फोटो : getty

क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने कहा कि उनके भाई फिदेल कास्त्रो की मौत के बाद सरकार उनके नाम पर सड़कों और सार्वजनिक स्मारकों का नाम नहीं रखेगी क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति अपने लिए ऐसी परंपरा नहीं चाहते थे। युवा कास्त्रो ने पूर्वी शहर सैंटियागो में फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि देने एवं उनके सम्मान में नौ दिन चलने वाले समारोह के समापन अवसर आयोजित एक विशाल रैली में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत नेता की इस इच्छा को पूरा करने के लिए नेशनल असेंबली अगले सत्र में एक कानून पारित करेगी। 

विज्ञापन


 राउल कास्त्रो ने बताया कि उनके भाई चाहते थे कि मृत्यु के पश्चात उनके नाम या उनकी पसंद का उपयोग किसी भी संस्थान, सड़क, पार्क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों का नाम रखने के लिए न किया जाए। साथ ही उनकी आवक्ष प्रतिमाएं अथवा मूर्तियां या उन्हें श्रद्धांजलि देने के नाम पर अन्य स्मारक भी न बनाए जाएं।
विज्ञापन


क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो का 25 नवंबर को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। जब वह राष्ट्रपति थे तब भी उन्होंने किसी सार्वजनिक स्थान या इमारत का नाम अपने नाम पर रखना पसंद नहीं किया क्योंकि वह इसके खिलाफ थे। हालांकि उनके क्रांतिकारी साथी और विद्रोही कैमिलो सीनफ्यूगस और अनर्स्टो चे ग्वेरा की तस्वीरें उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी पूरे क्यूबा में नजर आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फिदेल की अंतिम विदाई में जुटे हजारों लोग

Cuba bans naming of streets and monuments on Fidel

फिदेल कास्त्रो की अस्थियां शनिवार को सैंटियागो पहुंचने के बाद हवाना के प्लाजा ऑफ द रिवोल्यूशन में शुरू हुई उनकी पूरे क्यूबा की चार दिवसीय अंतिम यात्रा संपन्न हो गई। उनकी इस यात्रा में बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हुए और अपने नेता को भावभीनी अंतिम विदाई दी।

कास्त्रो की अस्थियों को रविवार सुबह सैन्टियोगो के सैन्टा इफिगेनिया कब्रिस्तान ले जाई जाएंगी, जिसके बाद शोक की आधिकारिक अवधि समाप्त हो जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लेने के लिए बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस, निकारागुआ के नेता डेनियल ओटरेगा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, ब्राजील के दो पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ और लूला द सिल्वा भी यहां मौजूद थे।

इस दौरान फिदेल के चाहने वालों लोगों ‘विवा फिदेल!’ के नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed