फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   crises in yemen, 45 people killed

यमन पर हमला हुआ तेज, 45 लोग मारे गए

Tue, 31 Mar 2015 11:19 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
crises in yemen, 45 people killed

यमन में हूथी शिया विद्रोहियों और सरकार की सेना के बीच तेज होती लड़ाई के बीच सऊदी हवाई हमलों में, राहतकर्मियों के अनुसार, 45 लोग मारे गए हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर माइग्रेशन के प्रवक्ता ने बताया कि हज्जा प्रांत में अल-मज्जाक में एक कैंप पर हुए हमले में 65 लोग घायल हुए है।

विज्ञापन


लेकिन यमन के विदेश मंत्री का कहना है कि ये हताहतें ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों की गोलाबारी में हुए हैं। सऊदी अरब की सेना ने कहा है कि वह अपनी जंग यमन की बंदरगाहों तक ले जा रहा है और उसकी नौसेना ने वहाँ घेराबंदी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


ऐसा समुद्री जहाज़ों की आवाजाही रोकने और विद्रोहियों के आने-जाने के रास्ते और हथियारों की सपलाई बंद करने के लिए किया जा रहा है। उधर राष्ट्रपति मंसूर हादी की समर्थक सेना ने अदन इलाक़े के दक्षिण में बने बंदरगाह को विद्रोही शिया हूथी लड़ाकों से वापस छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदन बंदरगाह पर भी हमला

crises in yemen, 45 people killed

साथ ही बंदरगाह अदन में भी भारी लड़ाई की खबर है। यहां शिया विद्रोहियों को शहर के उत्तर पूर्वी उपनगरों की ओर धकेल दिया गया है। साउदी अरब के नेतृत्व में राष्ट्रपति मंसूर हादी की समर्थक गठबंधन सेना विद्रोहियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रपति हादी ने रविवार को हूथी विद्रोहियों को "ईरान की कठपुतली" कहा था और ईरान पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का इल्ज़ाम लगाया था। इस बीच साऊदी अरब ने कहा है कि यमन पर हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक देश "स्थिर और सुरक्षित" नहीं हो जाता।

यमन राष्ट्रपति समर्थक सेना के जवान का स्वागत करते हूती विद्रोही विरोधी लोग लगातार पांच रातों से साऊदी अरब के नेतृत्व वाले संयुक्त अरब गठबंधन ने ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों और उनके सहयोगियों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed