फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   crimea: Russian entered into Ukraine naval base

क्राईमिया: यूक्रेन के नौसैनिक अड्डे में रूसी घुसे

Wed, 19 Mar 2014 04:24 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
crimea: Russian entered into Ukraine naval base

सैकड़ों रूस समर्थक कार्यकर्ता क्राईमिया के सेवास्तोपोल शहर में यूक्रेन के नौसैनिक अड्डे में घुस गए हैं। क्षेत्र में यूक्रेन के नौसैनिक मुख्यालय की इमारत पर रूसी झंडे लहरा रहे हैं। सोमवार को क्राईमिया के नेताओं ने एक संधि पर हस्ताक्षर कर रूस में शामिल होने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को क्राईमिया में हुए एक विवादस्पद जनमत संग्रह में तक़रीबन 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यूक्रेन से अलग हो कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया। यूक्रेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा है कि वो क्राईमिया को रूस में शामिल होने के क़दम को मान्यता नहीं देंगे।
विज्ञापन


यूक्रेन के प्रथम प्रधानमंत्री विताली यारेमा और कार्यवाहक रक्षा मंत्री इहोर तेन्युक क्राईमिया के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि वहां सशस्त्र संघर्ष की संभावना को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और यूरोपीय संघ से है टकराव
यूक्रेन की नौसेना के प्रवक्ता ने बताया है कि लगभग दो सौ लोग नौसेना मुख्यालय में दाखिल हुए। उनके पास किसी तरह के हथियार नहीं हैं और कोई गोली भी नहीं चली है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सरकार ने क्राईमिया में मौजूद अपनी सेना को आत्मरक्षा में बल प्रयोग का अधिकार दिया हुआ है 'लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं और न ही ऐसा करेंगे।'

सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस और यूक्रेन के कई अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए और उन पर क्राईमिया में चल रही रूस की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए। यूक्रेन का संकट पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ जब रूस समर्थक माने जाने वाले राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने यूरोपीय संघ के साथ सहयोग समझौते को ठुकरा कर रूस के साथ समझौते को प्राथमिकता दी।


इसके बाद देश भर में व्यापक प्रदर्शन हुए जिनके दौरान 80 से ज्यादा लोग मारे गए। गहराते तनाव के बीच यानुकोविच 22 फरवरी को यूक्रेन से चले गए। इसके बाद रूसी बलों ने क्राईमिया को अपने नियंत्रण में ले लिया। क्राईमिया 1954 से यूक्रेन का हिस्सा रहा है, लेकिन वहां रहने वाली ज़्यादातर आबादी रूसी मूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed