फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Court dismissed ban over burkini

अब फ्रांस की महिलाएं पहन सकेंगी बुर्किनी, कोर्ट ने हटाई रोक

Sat, 27 Aug 2016 04:53 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sat, 27 Aug 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
Court dismissed ban over burkini
मुस्लिम
फ्रांस की शीर्ष अदालत ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। अदालत ने कहा कि बुर्किनी पर प्रतिबंध लगाना व्यक्तिगत आजादी, विचारों की स्वतंत्रता और बेरोकटोक आने जाने के अधिकार का गंभीर उल्लंघन एवं गैर कानूनी है। लिहाजा इसको खारिज किया जाता है। दरअसल, फ्रांस के 30 से ज्यादा शहरों में बुर्किनी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं, मुस्लिमों की लोकप्रिय पोशाक बुर्किनी के समर्थन में महिलाएं आगे आ रही हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पश्चिमी लंदन के नाइट्सब्रिज इलाके में महिलाओं ने फ्रांस के दूतावास के सामने एक ‘बीच पार्टी’ आयोजित की। महिलाएं  पार्टी में बिकनी और बुर्किनी पहनकर शामिल हुईं। यह विरोध फ्रांस के नीस शहर में एक मुस्लिम महिला की समुद्र तट पर पुलिस द्वारा बुर्किनी उतरवाने के विरोध में किया गया।
विज्ञापन


‘वीयर व्हॉट यू वॉन्ट बीच पार्टी’ नाम के इस प्रदर्शन पर एक आयोजक ने कहा कि इस पार्टी के माध्यम से हम यह बताना चाहते हैं कि हम फ्रांस सहित पूरी दुनिया की मुस्लिम महिलाओं के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानें क्या है बुर्किनी

Court dismissed ban over burkini
बुर्किनी
बुर्किनी पर प्रतिबंध फ्रांस सरकार की उन सभी नीतियों को झुठलाता है, जिसके तहत वह भाईचारे, एकता और आजादी की बातें करती है। आयोजकों ने कहा कि जब महिलाओं को कुछ भी पहनने की आजादी है, तो अपने शरीर को पूरा ढंकने के लिए कोई कैसे मना कर सकता है।


बुर्किनी एक तरह का स्विम सूट होता है। इसे पहनने से चेहरे, हथेली और पांव को छोड़कर महिला का पूरा बदन ढका रहता है। दूसरे धर्मों की महिलाओं के बीच भी यह लोकप्रिय हुई है। कई महिलाएं इसे इसलिए भी पहनती हैं, ताकि धूप से उनका शरीर बचा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed