फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   coup in Zimbabwe and know why Robert Mugabe lost his president post

52 साल की पत्नी ग्रेस की वजह से देश की सत्ता से बेदखल हुए जिंबाब्वे के 93 साल के राष्ट्रपति

Fri, 17 Nov 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
coup in Zimbabwe and know why Robert Mugabe lost his president post

जिम्बाब्वे में तख्तापलट के बाद राजधानी हरारे में राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नजरबंद कर दिया गया है, हालांकि आर्मी इस एक्शन को तख्तापलट करार नहीं दे रही है। आर्मी का कहना है कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ये कदम उठाए जाना जरूरी था।

विज्ञापन


आर्थिक संकटों से लगातार जूझ रहे जिम्बाब्वे के उम्रदराज राष्ट्रपति पर कई आरोप लगे, इनमें पहला खिलाफत में उठने वाले सुरों को खत्म करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल शामिल है। मुगाबे ने हाल ही में एमरसन मनंगावा को अपने पद से हटाया था, जिसकी वजह से वो आर्मी के निशाने पर आ गए। 
विज्ञापन


पढ़ें: जानें कैसे पता चलता है कि तख्तापलट हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगाबे के खिलाफ हुई कार्रवाई के पीछे कई अहम कारण सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक कारण उनकी पत्नी ग्रेस को माना जा रहा है। मुगाबे की पत्नी ग्रेस उनसे 41 साल छोटी हैं। मुगाबे की उम्र ही नहीं बढ़ रही थी, बल्कि उनकी महत्वकांक्षाएं भी बढ़ने लगीं थीं, क्योंकि वो सत्ता अपनी पत्नी ग्रेस को सौंपना चाहते थे।

ग्रेस को लेकर आर्मी का रुख सकारात्मक नहीं था

coup in Zimbabwe and know why Robert Mugabe lost his president post

यहां ग्रेस को लेकर आर्मी का रुख सकारात्मक नहीं था। आर्मी जिंबाब्वे में सिर्फ आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों को ही इस पद पर देखने की इच्छुक थी। कहा जा रहा है कि अपनी पत्नी के कहने पर ही मुगाबे ने एमरसन को उनके पद से बेदखल किया था। 

कभी शॉपिंग एडिक्ट रही ग्रेस की पिछले काफी दिनों में सार्वजनिक तौर पर दखल देने की मांग की। ऐसा माना जा रहा था कि मनंगावा के पद से हटाए जाने के बाद मुगाबे इस पद को पत्नी ग्रेस को देना चाहते थे। हालांकि इसको लेकर सहमति नहीं बन पाई। 

आर्मी 52 वर्षीय ग्रेस को इस पद पर नहीं देखना चाहती थी, जिस वजह से उसने तख्तापलट के जरिए मुंगाबे शासन का अंत कर दिया। ग्रेस चाहती थीं कि मुगाबे कई महत्वपूर्ण पदों पर मौजूद लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दें। 

कौन है ग्रेस

coup in Zimbabwe and know why Robert Mugabe lost his president post

ग्रेस का जन्म साऊथ अफ्रीका में हुआ था। ग्रेस 1987 में जब मुगाबे की सचिव थीं उस वक्त उन दोनों के बीच अफेयर हो गया। राष्ट्रपति की पत्नी के 1992 में मरने से पहले ही इन दोनों के दो बच्चे भी थे। 
1996 में ग्रेस और मुगाबे ने एक भव्य समारोह के जरिए शादी की, जिसमे नेल्सन मंडेला भी शामिल हुए। ग्रेस यूनिवर्सिटी ऑफ जिंबाब्वे से डॉक्टरेट हैं। वो अपनी विलासिता भरी जिंदगी जीने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुई हैं। 

मुगाबे ने अपनी पत्नी की सार्वजनिक इमेज को बेहतर करने की लगातार कोशिश की, जिससे वो उन्हें अपनी वारिस बना सकें। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में ग्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात की कतई चिंता नहीं है कि लोग आखिरकार उनके बारे में क्या सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed