{"_id":"84135d96-3c4f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"communication-service-restore-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में संचार सेवा हुई बहाल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में संचार सेवा हुई बहाल
Updated Sun, 02 Dec 2012 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में संचार सेवा दो दिनों तक बाधित रहने के बाद कुछ जगहों पर बहाल कर दी गई है। राजधानी दमिश्क में लोग इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि देश के दूसरे हिस्सों में क्या स्थिति है। इसी बीच सीरिया में हिंसा तेज़ हो गई है।
विज्ञापन
सीरिया में संचार सेवा गुरुवार से बाधित रही है। रिपोर्टों के मुताबिक ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल भी नहीं लग रहे हैं। हालांकि कुछ एसएमएस संदेश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीरिया में लगातार हिंसा की वजह से संचार सेवा में ये रूकावटें आ रही हैं।
वहीं अमरीका का कहना है कि सीरिया की सरकार ने देश में संचार सेवा पर बाधा लगाई है।
ताजा़ हिंसा
राजधानी दमिश्क में सरकारी सेना और विद्रोहियों के बीच ताज़ा झड़पें हुई हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि दमिश्क शहर के पूर्वी इलाक़ों में लगातार बमबारी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से यही क्षेत्र सरकारी सेना के हमलों का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विरोधियों का कहना है कि शुक्रवार की हिंसा में कम से कम अस्सी लोग मारे गए।
सरकार का कहना है कि शहर के एयरपोर्ट को दोबारा चालू कर दिया गया है लेकिन वहां अभी भी लड़ाई की रिपोर्ट आ रही है।
हवाई अड्डे के रास्ते पर भीषण लड़ाई की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
दमिश्क में बीबीसी संवाददाता लीना सिंजाब का कहना है कि मिग लड़ाकू विमान और लड़ाकू हेलिकॉप्टर की आवाज़ें लगातार सुनाई दे रही हैं जिससे पता चलता है कि सरकारी सेना विद्रोहियों के कब्ज़ें वाले इलाक़ों पर हमले तेज़ कर रही है।