{"_id":"591032384f1c1bc617850cb7","slug":"commandos-trained-dogs-will-be-deployed-in-the-security-of-the-british-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश संसद की सुरक्षा में तैनात होंगे कमांडो प्रशिक्षित हमलावर कुत्ते ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटिश संसद की सुरक्षा में तैनात होंगे कमांडो प्रशिक्षित हमलावर कुत्ते
amarujala.com- Submitted By: मुकेश झा
Updated Mon, 08 May 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद
ब्रिटेन ने आतंकी हमलों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपने संसद भवन के द्वार पर विशेष रूप से कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हमलावर कुत्तों की तैनाती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इन कुत्तों को संसद भवन के उन प्रवेश द्वारों पर पुलिस हैंडलर्स के साथ रहेंगे, जहां से 22 मार्च को आतंकी खालिद मसूद ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की थी। इस आतंकी हमले में एक सशस्त्र पुलिसकर्मी समेत चार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
हाउस ऑफ कामंस एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन सर पॉल बेरेसफोर्ड ने कहा कि सुरक्षा संबंधी समीक्षा के क्रम में कमांडो प्रशिक्षित हमलावर कुत्तों को संसद के दरवाजों पर तैनात करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही इस क्रम में वाहनों के लिए और मजबूत बैरियर बनाने पर भी विचार हुआ है। हालांकि अभी इसे अगले महीने होने वाले आम चुनाव तक के लिए टाल दिया गया है। सनद रहे कि संसद भवन के बाहर तैनात किए जाने वाले ऐल्सेशंस प्रजाति के कुत्तों की ब्रिटेन में सैन्य अड्डों की सुरक्षा में भी सेवा ली जाती है।