फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Coldplay video becomes hot social media topic

कोल्डप्ले के इस वीडियो पर मचा हंगामा

Mon, 01 Feb 2016 05:07 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Coldplay video becomes hot social media topic

रॉकबैंड कोल्डप्ले के नए गाने ‘हिम फॉर द वीकेंड’ के वीडियो में जिस तरह से भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है, उससे सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कुछ ही सेकंडों के लिए नजर आ रही हैं और पॉप स्टार बियोंसे लगभग पूरे वीडियो में नजर आती हैं। लगभग सवा चार मिनट के इस वीडियो में होली के उत्सव को दिखाया गया है जब लोग एक-दूसरे पर रंग फेंकते हैं।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि क्रिस मार्टिन भारत के प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली गलियों से गुजरते हैं। वीडियो में बियोंसे बॉलीवुड अभिनेत्री और रानी के तौर पर दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो

बियोंसे के पहनावे पर विवाद

Coldplay video becomes hot social media topic

लेकिन कोल्डप्ले के इस गाने को लेकर कई लोगों का कहना है कि कोल्डप्ले भारत का इस्तेमाल गलत वजहों से कर रहा है। इसके अलावा विवाद बियोंसे के परंपरागत भारतीय पहनावे को लेकर भी है।

आलोचकों का कहना है कि यह भारतीय संस्कृति का दुरुपयोग है, कई लोगों को बियोंसे के पहनावे से शिकायत है। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया के पाइदा मैनगोंदो ने ट्वीट किया, “मुझे कोल्डप्ले और बियोंसे का नया वीडियो पसंद है, लेकिन गाना औसत दर्जे का है और बियोंसे का संस्कृति दिखाने का ये ढंग बेतुका है।”

एक और यूजर जमांथा ने ट्वीट किया, “देखिए, बियोंसे और कोल्डप्ले मेरी संस्कृति को सराह नहीं रही हैं। ये इसका गलत तरीके से इस्तेमाल है। उनका बचाव करने की कोशिश मत कीजिए।” लेकिन कुछ लोग बचाव में कोल्डप्ले के अन्य वीडियो गानों का उल्लेख करते हैं। उनका कहना है कि प्रिंसेस ऑफ चाइना में रिहाना को परंपरागत चीनी पोशाक में दिखाया गया था।

कोल्डप्ले बिता चुके हैं भारत में समय

Coldplay video becomes hot social media topic

फुरकान अख्तर कहते हैं, “बियोंसे और रिहाना के साथ कोल्डप्ले का काम बहुत अच्छा है। ये संस्कृति का गलत इस्तेमाल नहीं है।” कुछ लोगों का कहना है कि ये सब बकवास है और ये सभी जानते हैं कि कोल्डप्ले ने भारत में समय बिताया है और खुद को यहां की संस्कृति में डुबोया है।

एक यूजर ने ट्वीट किया, “यदि भारतीय पोशाक पहनने से बियोंसे कसूरवार हो जाती हैं, तो उन भारतीयों के बारे में क्या कहोगे जो पश्चिमी परिधान पहनते हैं।”

इससे ये सवाल उठा है कि क्या एक काली अमरीकी महिला के रूप में बियोंसी को एक बॉलीवुड स्टार के रूप में पोशाक पहननी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed