फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chinese policeman bought 192 homes with fake id

पूर्व पुलिसकर्मी जिसके पास हैं 192 घर

Wed, 06 Feb 2013 11:15 AM IST
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
chinese policeman bought 192 homes with fake id

चीन की सरकारी मीडिया ने लूफेंग शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी पहचान पत्र से 192 मकान खरीदे हैं।

विज्ञापन


झाओ हाबिन अब पुलिस प्रमुख के पद पर नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अभी भी वो कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि झाओ ने स्वीकार किया है कि उनके पास एक और पहचान पत्र है, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह केवल अपने भाई के स्वामित्व वाले फ्लैट्स का प्रबंधन करते रहे।

इस तरह के मामलों को लेकर उन जगहों में काफी रोष है, जहां अधिकारियों ने कई संपत्ति खरीदने के लिए नकली पहचान का सहारा लिया। पुलिस ने इसी सप्ताह एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने जाली कागजात का इस्तेमाल करके 40 से अधिक संपत्तियां खरीद ली। इन संपत्तियों की कीमत कम से कम एक अरब युआन है।
विज्ञापन


जाली दस्तावेज

गॉग आई यूलिन शहर में एक ग्रामीण वाणिज्यिक बैंक के उपाध्यक्ष थीं। सोमवार को पुलिस ने उन्हें जाली सरकारी दस्तावेजों को बनाने के लिए हिरासत में लिया और उनके पास से सरकारी स्टांप भी बरामद किए। पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम सात अन्य लोगों को उन्हें जालसाजी में मदद पहुंचाने के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वो एक ऐसे भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी की भी जांच कर रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी पत्नी के नाम पर एक दर्जन से अधिक संपत्तियां खरीदा। बीजिंग से बीबीसी संवाददाता डेमियन ग्रैमेटिकस का कहना है कि चीन के सर्वाधिक भ्रष्ट लोगों की आधिकारिक ऑनलाइन सूची में पूर्व उप पुलिस प्रमुख झाओ का नाम भी है।


झाओ पर आरोप है कि उन्होंने नकली पहचान और कंपनी के नाम पर सभी 192 फ्लैट्स खरीदे। एक दैनिक अखबार के मुताबिक ये मामला 2011 में सामने आया था जब एक व्यवसायी से विवाद में उनका नाम भी सामने आया था। अधिकारियों ने उस समय झूठा पहचान कार्ड रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed