फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chinese media restriction on nelson mandela

चीन में मंडेला को लेकर पाबंदी

Thu, 12 Dec 2013 12:14 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 12 Dec 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
chinese media restriction on nelson mandela

चीन के प्रोपेगेंडा अधिकारियों ने राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार से पहले ख़बरें प्रकाशित करने में सीमाओं का ध्यान रखें।

विज्ञापन


हांगकांग से प्रकाशित अख़बार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इस मौके पर मानवाधिकारों और लोकतंत्र के बारे में मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, "सभी मीडिया और वेबसाइटों को सोच समझकर सामग्रियों का चयन करना चाहिए और सही रिपोर्टिंग करनी चाहिए।" स्थानीय मीडिया सूत्रों ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इस आदेश में कहा गया है, "मंडेला के अंतिम संस्कार का फायदा लेकर हमारी राजनीतिक व्यवस्था और सरकारी नेताओं पर हमला करने वाली सभी टिप्पणियों को विबो (माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट) और ब्लॉग से तुरंत डिलीट करना अनिवार्य है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित दिशानिर्देश
प्रोपेगेंडा विभाग समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और वेबसाइट के लिए नियमित रूप से आदेश जारी करता है। चीन मीडिया के लिए यह आवश्यक है कि वो राजनीतिक रूप से संवेदनशील विषयों से परहेज़ करे और सरकार के अनुकूल सामग्रियों को बढ़ाचढ़ा कर पेश करे।

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी सहित 70 से ज़्यादा देशों के राष्ट्रध्यक्ष नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे।

मंडेला का श्रद्धांजलि कार्यक्रम जोहानेसबर्ग के एक स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

इस मौके पर चीन के उप-राष्ट्रपति ली युआनचाओ ने विशेष रूप से राष्ट्रपति शी जिनपिंग का प्रतिनिधित्व किया।

पढ़ें, गायब करने की तकनीक विकसित कर रहा है चीन


चीन के मीडिया ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की इन ख़बरों का न तो ज़िक्र किया है और ना ही टिप्पणी की है कि दूसरे नेताओं के साथ ली युआनचाओ का नाम लिए जाने पर वहां मौजूद भीड़ ने उनका स्वागत भी किया था और नापसंदगी भी जताई थी।

स्थानीय मीडिया को इस बात की चेतावनी भी दी गई है कि वो मंडेला और दलाई लामा के संबंधों को लेकर ख़बरें प्रकाशित न करे और अंतिम संस्कार के दौरान ताइवान से जुड़े मसलों को भी न उठाया जाए। ताइवान के दक्षिण अफ्रीका के साथ राजनयिक संबंध रहे हैं।

सुधारों की ज़रूरत
तिब्बत और ताइवान से जुड़े मसले चीन के लिए काफी संवेदनशील रहे हैं।

चीन के समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की वेबसाइट पर 11 दिसंबर को प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है कि पश्चिमी देश अपने भूराजनीतिक स्वार्थों के लिए चीन में मानवाधिकारों के मसले को उठाते हैं।

संपादकीय में आगे कहा गया है कि "चीन को मानवाधिकारों की स्थिति में लगातार सुधार करने की ज़रूरत है। हमें पश्चिम के उपयोगी सुझावों को सुनना चाहिए, लेकिन हम अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं।"


पढ़ें, नेल्सन मंडेला की श्रद्धांजलि सभा में ओबामा की मस्ती

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने मंगलवार को चीन से कहा था कि वो लू श्याबाओ को रिहा करे, जो फिलहाल लोगों को उकसाने के लिए 11 साल की सज़ा काट रहे हैं। उन्हें साल 2009 में गिरफ्तार किया गया था और इसके अगले साल उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया।

बीते दिनों नेल्सन मंडेला के निधन के अवसर पर पश्चिमी मीडिया ने लू श्याबाओ की कैद के मसले को उठाया था और "चीन का मंडेला" कहकर उनकी तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed