{"_id":"734436590da38d933ec1ce5ab0f7cb57","slug":"china-sees-the-debris-of-missing-craft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चीन को नज़र आया मलबा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अब चीन को नज़र आया मलबा
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन दक्षिणी हिंद महासागर में उपग्रह से कुछ तस्वीरे प्राप्त की हैं। ये तस्वीरें लापता विमान एमएच-370 की हो सकती हैं। विमान की खोज के लिए अब चीन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
मलेशिया के अधिकारियों का कहना है कि चीन दक्षिणी हिंद महासागर में उपग्रह से प्राप्त मलबे की उन नई तस्वीरों की पड़ताल कर रहा है, जिसका संबंध लापता हुए एमएच-370 विमान से हो सकता है।
विज्ञापन
मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री ने दैनिक प्रेस-ब्रीफ़िंग के दौरान बताया कि नज़र आया मलबा 30 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार इस बारे में और जानकारी देगी।
विज्ञापन
मलेशिया एयरलाइंस के विमान एमएच-370 ने आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए 239 लोगों के साथ उड़ान भरी थी और इसके एक घंटे बाद ही विमान का संपर्क रडार से टूट गया था।
पुष्टि होना बाकी
मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''जो ख़बर मुझे अभी मिली है, उसके मुताबिक़ चीन के राजदूत को दक्षिणी गलियारे में कुछ तैरती चीज़ों की तस्वीरें मिली हैं। इसकी पुष्टि के लिए वे अपने जहाज़ भेज रहे हैं।''
चीन दुनिया के उन 26 देशों में शामिल है, जो मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान की तलाश में जुटे हैं। लापता विमान में सवार ज्यादातर यात्री चीन के नागरिक हैं।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने उपग्रहों से मिली तस्वीरों के आधार पर कहा था कि पर्थ से दक्षिण-पश्चिम में 1550 मील की दूरी पर कुछ मलबा नज़र आया है। कई जहाज़ और विमान इस मलबे की तलाश में पहले से ही लगे हुए हैं।