फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china row after beggars are fenced off at temple fair

चीन में भिखारियों को पिंजरे में रखने से विवाद

Fri, 21 Sep 2012 02:04 AM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Fri, 21 Sep 2012 02:04 AM IST
विज्ञापन
china row after beggars are fenced off at temple fair
चीन में उस समय लोग स्तब्ध रह गए जब एक बौद्ध मंदिर में भीख मांग रहे लोगों को अधिकारियों द्वारा वहां से हटाकर पिंजरे जैसे बाड़ों में जाने का आदेश दिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा भिखारियों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बचाने के लिए किया।
विज्ञापन


मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने नानचांग क्षेत्र में एक धार्मिक मेले के दौरान मंदिर में भिखारियों को पिंजरे में रहने के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। बीजिंग न्यूज की खबर के अनुसार, ‘अधिकारियों ने कहा कि ऐसा उन्होंने भिखारियों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बचाने और श्रद्धालुओं को परेशान ना करने के लिए किया।
विज्ञापन


चीन के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने इसकी आलोचना की और इसे अपमानजनक और अमानवीय बताया है। इंटरनेट पर लगभग 100 भिखारियों की लोहे की सलाखों के पीछे हाथ में कटोरे लिए खड़े तस्वीरों के पोस्ट होने के बाद नानचांग के एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि हम ऐसा इस लिए कर रहे हैं क्योंकि वह जमीन पर लेट जाते हैं, ऐसे में भीड़ उन्हें कुचल सकती है। और वह श्रद्धालुओं को भी बहुत परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed