{"_id":"5a84a0704f1c1bd34b8b8c0e","slug":"china-pro-cpn-uml-kp-oli-will-be-nepal-new-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन समर्थक ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री, चुनाव के बाद रास्ता साफ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन समर्थक ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री, चुनाव के बाद रास्ता साफ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन के पी शर्मा ओली के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। नेपाल के सबसे बड़े दल ने प्रधानमंत्री पद के लिए चीन समर्थक नेता ओली का चयन कर लिया है। नेपाल में दो महीने से अधिक समय में सफलतापूर्वक संसदीय चुनाव संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 65 वर्षीय ओली 11 अक्टूबर, 2015 से 3 अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ओली को चीन का करीबी बताया जाता है। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पांडे ने बताया कि ललितपुर में पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए ओली के नाम का चयन किया गया। वह यूएमएल के संसदीय दल के नेता भी हैं।
विज्ञापन
सदन में सबसे बड़े दल के नेता होने के नाते ओली शीर्ष पद के स्वाभाविक दावेदार हैं, हालांकि बहुमत के लिए उन्हें माओवादियों के समर्थन की जरूरत होगी। सीपीएन माओइस्ट सेंटर के नेता प्रचंड के साथ बैठक में अगले सरकार औपचारिक गठन पर फैसला होगा।
विज्ञापन