फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china police pull down a big church

चीन की पुलिस ने तोड़ा ऐतिहासिक चर्च

Mon, 05 May 2014 02:00 PM IST
कैरी ग्रैसी/संपादक, बीबीसी चीन
कैरी ग्रैसी/संपादक, बीबीसी चीन Updated Mon, 05 May 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
china police pull down a big church

चीन के दक्षिण पूर्वी तट पर बसे वानज़ाउ शहर में लोग हफ़्ते के दूसरे दिनों की तरह ही रविवार को भी काफ़ी व्यस्त रहते हैं। ;चीन में इस शहर को पूंजीवाद के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


लेकिन साथ ही साथ यह शहर तक़रीबन दस लाख ईसाइयों का घर भी है। जिनमें से कई निजी उद्यमियों ने वानज़ाउ को मछली पकड़ने के बंदरगाह से वैश्विक विनिर्माण का केंद्र बना दिया है। यहां के लोग बाज़ार में प्रतिस्पर्धा देने के मामले में जितने माहिर है उसी उत्साह के साथ वे बड़े और बेहतर चर्च भी बनाते हैं।
विज्ञापन


यह उत्साह ही उनको सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों के साथ संघर्ष की स्थिति में ला खड़ा करता है। जहाँ चीन के अधिकतर शहरों में प्रमुख इमारतें कम्युनिस्ट पार्टी की है वहीं वानज़ाउ में चर्च लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। शहर में लाल रंग के क्रॉस लगे बड़े गुंबदों वाले कई बड़े गिरजाघर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शृंखला में नई कड़ी के रूप में जुड़ने वाले सानजियांग चर्च को पुलिस ने पिछले हफ़्ते गिरा दिया। मार्च में अचानक सरकार ने घोषणा की कि यह चर्च इमारत निर्माण के नियमों का उल्लंघन करता है।

चीन के ईसाई सदमें में

china police pull down a big church

चर्च के नेताओं ने आख़िरी वक़्त में सरकार से बात करने की कोशिश की लेकिन साफ़ है कि सरकार ने वानज़ाउ के ईसाइयों को संदेश देने का मन बना लिया था।


पिछले सोमवार को पुलिस ने इस क्षेत्र को घेर लिया और चर्च की इमारत पर बुलडोज़र चला दिया। रविवार को जब सैकड़ों भक्त प्रार्थना के लिए पहुँचे तो वो सदमे में थे। जिनमें से दर्जन भर लोग हिरासत में हैं और बाक़ी लोग कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

एक अवाक बुज़ुर्ग की आँखों से सिर्फ आँसू बह रहे हैं। वे अभी तक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है अभी हाल तक ही उनके सरकार से अच्छे रिश्ते रहे हैं। 12 सालों में कभी भी इस पर आपत्ति नहीं जताई।

'स्थानीय और प्रांतीय सरकार में संपर्क की कमी'

china police pull down a big church

कुछ सरकारी अधिकारियों ने तो धर्म प्रचार को लेकर यह देखते हुए उत्साह भी बढ़ाया था कि वानज़ाउ के ईसाई अच्छे नागरिक है क्योंकि वे क़ानून का पालन करते हैं और समय पर टैक्स देते हैं।

यहाँ के लोग मानते हैं कि इस घटना के लिए मुख्य जिम्मेदार स्थानीय सरकार और प्रांतीय सरकार के बीच संपर्क की कमी है। उनका कहना है कि हाल ही में प्रांतीय सरकार के अधिकारी क्षेत्र के दौरे पर आए थे। उन्हें यहाँ ईसाई क्रॉस प्रमुखता से देखने को मिला।

निश्चित तौर पर पार्टी का धर्मिक आस्था के साथ लंबा टकराव रहा है। जबकि संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। पार्टी ईसाइयत को पश्चिमी सम्राज्यवाद के औज़ार के रूप में देखती रही है।

मैंने पूरा रविवार वानज़ाउ के तीन चर्चों में बिताया और वहां भी ऐसी ही कहानियां सुनने को मिलीं। कोई आम राय बनाना आसान नहीं है लेकिन चीन का चर्चों का शहर घुटनों पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed