{"_id":"75a97fcd8e20bbd84888a1c3144a8a08","slug":"china-one-child-policy-labour-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में लोग पैदा कर सकेंगे दो बच्चे ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन में लोग पैदा कर सकेंगे दो बच्चे
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन लंबे समय से चली आ रही अपनी एक संतान की नीति में ढील देगा और लेबर सुधार कैंपों को भी बंद करेगा।
विज्ञापन
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब चीन में विवाहित दंपति एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर सकते हैं बशर्ते उनमें से एक अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो।
चीन ग्रामीणों और नस्ली अल्पसंख्यकों के लिए पहले से ही इस नीति में छूट थी।
शिन्हुआ के अनुसार चीन "कड़े श्रम द्वारा फिर से शिक्षित करने" वाले लेबर सुधार कैंपों की व्यवस्था को भी खत्म करेगा।
शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए कहा, "यह कदम मानव अधिकार की स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया है।"
चीन सरकार के ये निर्णय सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम के बाद आए हैं।
चीन के नेताओं ने पहले भी इस व्यवस्था को समाप्त करने की बात की थी।
"लाओजियाओ"
करीब पांच दशक पहले बनाए गए कैंपों में हजारों लोगों को "लाओजियाओ" के तहत रखा जाता था।
चीनी भाषा में "लाओजियाओ" का अर्थ है श्रम द्वारा फिर से शिक्षित करना।
चीन की पुलिस के पास किसी आरोपी को बगैर किसी मुकदमे के सालों तक इन कैंपों में रखने का अधिकार था।
शिन्हुआ के अनुसार, "इन कैंपों को हटाने का निर्णय चीन में मानव अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।"
पिछले साल चुने गए चीन के वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में हुए कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम में चीन में नए आर्थिक सुधार करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
परंपरागत तौर पर कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम के बाद सुधारों की उम्मीद रहती है क्योंकि यह पार्टी चुनावों के करीब एक साल बाद होती है। एक साल में ये नेता पार्टी पर अपना पकड़ बना लेते हैं।
विज्ञापन