{"_id":"c78dee6c-6cdb-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"china-media-sex-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया में छाया सेक्स वीडियो का मामला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मीडिया में छाया सेक्स वीडियो का मामला
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 02 Feb 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की मीडिया में मुख्यतौर पर भ्रष्टाचार के दो मुख्य मामले छाए हुए हैं।
विज्ञापन
चीन के सरकारी टेलीविजन 'चाइना सेंट्रल टेलीविजन' और समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' से आ रही रिपोर्टों के अनुसार चांगकिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के आंतरिक मामलों की निगरानी रखने वाली इकाई ने उस सेक्स वीडियो मामले को न्यायकि विभाग को सौंप दिया है जिसकी वजह से 11 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था।
दरअसल चांगकिंग जिले के पार्टी सचिव ले जंगफू को उस वीडियो के लीक हो जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया जिसमें उन्हें होटल के एक कमरे में युवा लड़की के साथ सेक्स करते हुए फिल्माया गया था। इस वीडियो के स्टिल भी लिए गए थे और ऐसी रिपोर्टें है कि साल 2008 में इस वीडियो से ये स्टिल लिए गए थे।
विज्ञापन
आरोप
इस बीच इन तस्वीरों का पर्दाफाश करने वाले बीजिंग के पत्रकार चू रुइफेंग ने सरकारी मीडिया को बताया है कि ये वीडियो चांगकिंग पुलिस के पास हैं।
एक साझात्कार में चू रुइफेंग ने कहा है कि उनके पास अधिकारियों के और टेप हैं और उन्होंने ये टेप चोंगकिंग पुलिस को देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए इन्हें दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
चाइना सेंट्रल टेलीविज़न पर आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार के एक दूसरे मामले में शान्शी में काम करने वाले पूर्व बैंकर गोंग आईआई की संपति, एक ऑडी कार को बीजिंग पुलिस ने जब्त कर लिया है।
गोंग ने राजधानी में धोखाधड़ी करके 41 संपत्तियां खरीदी जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर 'एलडर सिस्टर ऑफ प्रोपर्टी' का उपनाम भी दे दिया था।
चुप्पी
इस बीच कई मीडिया संस्थान उस आरोप पर चुप्पी साधे हुए जिसमें चीनी हैकरों के 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'द वॉल स्ट्रीट' पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि चीन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों का खंडन किया था।
चाइना सेट्रल टेलीविजन के मुताबिक चीन में कई भागों में प्रदूषण की वजह से छाई चादर छटने लगी है। लेकिन ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वहां बारिश की वजह से गुरुवार को 2000 दुर्घटना हुई हैं।
इकॉनॉमिक इन्फोरमेशन डेली में छपी रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियां भी विवाद के केंद्र में हैं हालांकि सरकारी तेल कंपनी सिनोपेक के प्रमुख ने तेल की गुणवत्ता के मानको को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताया है।
विकास पांडेय, बीबीसी मॉनिट्रिंग
(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टेलीविजन, रेडिया, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली खबरों का विश्लेषण करता है)