फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china manufacturing industry gained momentum

चीन के निर्माण उद्योग ने फिर रफ्तार पकड़ी

Sat, 24 Aug 2013 06:23 PM IST
Updated Sat, 24 Aug 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
china manufacturing industry gained momentum

चीन के निर्माण कार्यों में अगस्त से फिर से उछाल आ गया है। इससे उसकी अर्थव्यवस्था की गति धीमी होने की आशंका कम हुई है।

विज्ञापन


एचएसबीसी बैंक के एक सर्वेक्षण में यह संभावना जताई गई है।

उद्योग की स्थिति का मुख्य पैमाना माने जाने वाला बैंक का क्रय प्रबंधक सूचकांक (पर्चेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स- पीएमआई), जुलाई के 47।7 से 50।1 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


50 से ऊपर की संख्या को विस्तार माना जाता है। चार महीने में पहली बार एचएसबीसी के अध्ययन में यह इस स्तर तक पहुंचा है।

पिछली दो तिमाही से अर्थव्यवस्था की धीमी गति को देखते हुए चीन ने हाल के कुछ हफ्तों में आर्थिक विकास बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उत्साहजनक असर
एचएसबीसी में मुख्य चीनी अर्थशास्त्री हॉंगबिन कू के अनुसार सरकारी कदमों के चलते निर्माण क्षेत्र में उछाल आना ही था।

वह कहते हैं, "यह मुख्यतः हाल ही में उठाए गए कदमों और कंपनियों के पुनर्भंडारण की कोशिशों का असर है। हालांकि बाहरी स्तर पर हालात अब भी उद्योग के पक्ष में नहीं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं जब यह आशंका जताई जा रही थी कि पिछली दो तिमाही से घट रही चीन की विकास दर और गिर सकती है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की विकास दर शुरूआती तीन महीने के 7.7% वार्षिक के बजाय अप्रैल से जून की तिमाही में 7.5% रही।

अर्थव्यवस्था में मंदी की एक बड़ी वजह अमेरिका और यूरोप जैसे मुख्य बाजारों से चीनी सामान की मांग में कमी रही है। क्योंकि यह दोनों ही अपनी-अपनी आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं।

बाहरी मांग में कमी को देखते हुए चीन घरेलू मांग को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है ताकि आर्थिक विकास में तेजी को बरकरार रखा जा सके।

इस महीने की शुरुआत में ही चीन ने 2.12 लाख की मासिक बिक्री वाले छोटे व्यापार को वैल्यू एडेड टैक्स और टर्नओवर टैक्स में छूट दे दी है।

मंत्रिमंडल का कहना है कि इस उपाय से 60 लाख छोटी कंपनियों को फायदा मिलेगा। इससे लाखों लोगों के रोजगार और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

चीन का यह भी कहना है कि वह सीमा शुक्ल प्रक्रिया को आसान बनाने के उपाय करेगा, परिचालन शुल्क को घटाएगा और लघु-मध्यम आकार के निजी उद्यमों को निर्यात में सहायता करेगा।

हॉंगबिन कहते हैं कि इन कदमों का असर अभी और दिखेगा। बैंक का अनुमान है कि "आने वाले महीनों में चीन के विकास में कुछ उत्साहजनक असर दिख सकते हैं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed