फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china makes worlds longest rail tunnel

एवरेस्ट के नीचे से निकलेगी चीन की सुरंग

Sat, 11 Apr 2015 09:01 AM IST
मुकेश अधिकारी/बीबीसी मॉनिटरिंग
मुकेश अधिकारी/बीबीसी मॉनिटरिंग Updated Sat, 11 Apr 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
china makes worlds longest rail tunnel

चीन, नेपाल को जोड़ने वाली एक रेलवे लाइन बनाने की योजना बना रहा है, लेकिन इसके लिए उसे एवरेस्ट पर्वत के नीचे सुरंग बनानी होगी। अगर चीन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत के नीचे ये सुरंग बना लेता है तो ये सबसे बड़ी सुरंग होगी।

विज्ञापन


एवरेस्ट के नीचे सुरंग खोदना कोई आसान काम नहीं है, इसे खोदने में कई साल लग जाएंगे।

दुनिया की सबसे लंबी गोटर्ड रेल सुरंग स्विटजरलैंड में एल्प्स पर्वत के नीचे से बनाई गई है, जिसे पूरा करने में 14 वर्ष लगे हैं। इस सुरंग के 2016 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


चीनी मीडिया के अनुसार चीन का अनुमान है कि वो 2020 तक इस परियोजना को पूरा कर देंगे। हालांकि दुनिया में ऐसी कई सुरंगें हैं जो न केवल शहरों को बल्कि देशों को भी जोड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए कौन हैं दु‌निया की खास सुरंगे?

china makes worlds longest rail tunnel

1- सीकन टनल (जापान)
जापान की ये रेलवे सुरंग 23।3 किलोमीटर लंबी है। ये सुरंग जापानी द्वीप होन्शू को उत्तरी द्वीप होकाइडू से जोड़ती है। ये अबतक की समुद्र के अंदर बनी सबसे लंबी सुरंग है।

2- चैनल टनल (ब्रिटेन, फ़्रांस)
रिटेन के केंट को उत्तरी फ़्रांस से चैनल टनल से जोड़ा गया है। ये 50 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग है। दोनों देशों के लोग सुरंग से गुज़रती हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं।

3- लूचबर्ग बेस टनल (स्विट्ज़रलैंड)
यह 34 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग स्विट्ज़रलैंड के पर्वत को चीर कर बनाई गई। पैसेंजर और मालवाहक ट्रेनें इस सुरंग से निकलती हैं।

4- न्यू ग्वांजिआओ टनल (चीन)
चीन की न्यू ग्वांजिआओ टनल चीन के चिनख़ाई प्रांत को तिब्बत से जोड़ता है। न्यू ग्वांजिआओ टनल चीन की सबसे बड़ी सुरंग है।

5- ग्वाडाराम सुरंग(स्पेन)
यूरोप के देशों में कई लंबी सुरंगे हैं और स्पेन की ग्वाडारामा सुरंग उनमें से एक है। 28 किलोमीटर लंबी सुरंग एक हाई स्पीड रूट है जो मेड्रिड को वेलाडोलिड से जोड़ती है।

6- पीर पंजाल (भारत)
भारत में भी कई रेलवे सुरंगें हैं। जम्मू-कश्मीर में बनी 11 किलोमीटर लंबी सुरंग पीर पंजाल पर्वत शृंखला से होकर गुजरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed