{"_id":"5a6280294f1c1b8e268b54a5","slug":"china-justifies-road-and-military-complex-in-dokalam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन ने फिर कहा दोकलम हमारा हिस्सा, सड़क और सैन्य कॉम्प्लेक्स बनाने को ठहराया सही","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने फिर कहा दोकलम हमारा हिस्सा, सड़क और सैन्य कॉम्प्लेक्स बनाने को ठहराया सही
एजेंसी, बीजिंग
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने स्वीकार किया है कि वह दोकलम में विवादित क्षेत्र के पास सड़क और सैन्य कॉम्प्लेक्स सहित बड़े पैमाने पर अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रहा है। साथ ही, इसे जायज ठहराते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य अपने सैनिकों और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है। हाल में आई खबरों में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा गया है कि भारत के साथ फिर गतिरोध पैदा करने के लिए चीन दोकलम में सीमा पर भारी सैन्य जमावड़ा कर रहा है।
इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, ‘मैंने भी वह रिपोर्ट देखी है। मुझे नहीं मालूम ऐसी तस्वीरें किसने मुहैया कराई लेकिन दोंगलोंग (दोकलम) को लेकर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। यह हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।’
मालूम हो कि इस इलाके पर भूटान भी अपना दावा करता है। इससे होकर गुजरने वाला गलियारा (चिकेंस नेक कॉरीडोर) भारत के लिए भी सामरिक दृष्टि से अहम है क्योंकि शेष भारत को उत्तर पूर्व से जोड़ने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है।

चीन के निर्माण गतिविधियों पर कोई दूसरा देश भी आपत्ति न उठाए।
दोकलम
कांग ने कहा कि दोकलम में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की चीन की कोशिश पूरी तरह वैध और जायज है। ठीक वैसे ही जैसे भारत अगर अपने क्षेत्र में कोई निर्माण करता है तो चीन इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेगा। वे उम्मीद करते हैं कि चीन के निर्माण गतिविधियों पर कोई दूसरा देश भी आपत्ति न उठाए।
क्या चीन दोकलम में फिर विवाद पैदा करने की तैयारी कर रहा है, इस पर कांग ने कहा कि चिकेंस नेक कॉरीडोर से पास चीन को सड़क बनाने से रोक कर भारत ने द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा किया। आशा है कि इससे सबक सीखते हुए भारत दोबारा यह कोशिश नहीं करेगा। याद रहे कि पिछले साल दो महीने से ज्यादा समय तक दोकलम में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी रहीं।